फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU CHS Entrance 207 contenders for admission on one seat

BHU CHS Entrance: बीएचयू सीएचएस की एक सीट पर दाखिले को 207 दावेदार, प्रवेश परीक्षा शुरू

Wed, 26 Apr 2023 07:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 26 Apr 2023 07:39 PM IST
सार

बीएचयू के सेंट्रल हिंदू स्कूल ब्वायज और गर्ल्स में दाखिले के लिए बुधवार से प्रवेश परीक्षाएं शुरू हो गईं। बीएचयू परिसर में 20 और शहर के 22 केंद्रों पर सुबह आठ से 10 बजे तक प्रवेश परीक्षा हुई। दाखिले के लिए बनारस के अलावा देश भर से अभ्यर्ती परीक्षा में शामिल हुए। 

विज्ञापन
BHU CHS Entrance 207 contenders for admission on one seat
बीएचयू सीएचएस प्रवेश परीक्षा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से संबद्ध सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस) में दाखिले के लिए बुधवार को 42 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई। कक्षा नौ की 106 सीटों पर प्रवेश के लिए 22 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 3394 ने परीक्षा छोड़ दी। सेंट्रल हिंदू ब्वायज और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कक्षा नौ के लिए 25430 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन


बुधवार को बीएचयू परिसर में 20 और शहर के 22 केंद्रों पर सुबह आठ से 10 बजे तक प्रवेश परीक्षा हुई। दाखिले के लिए बनारस के अलावा देश भर से अभ्यर्ती परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा 11 में दाखिले के लिए 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन


एक सीट पर 200 से ज्यादा छात्र
सीएचएस में प्रवेश के लिए जबरदस्त मारामारी है। यहां एक सीट पर करीब 200 से ज्यादा दावेदार हैं। कक्षा नौ के लिए सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल में 100 और गर्ल्स स्कूल में छह सीटें हैं। यानी कुल 106 सीटों पर दाखिले के लिए 22036 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस लिहाज से एक सीट पर 207 अभ्यर्थियों ने अपना भाग्य आजमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के बाद अब दाखिले की जंग, इन विश्वविद्यालयों में जल्द करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed