फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU chs admission notification Lottery system protest for class 6 and 9 admission by NSUI

बीएचयू सीएचएस की प्रवेश प्रक्रिया पर विवाद: लॉटरी सिस्टम के विरोध में उतरे छात्र, एनएसयूआई ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 02 Apr 2022 04:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Apr 2022 04:05 PM IST
सार

बीएचयू सीएचएस में दाखिले के लिए लॉटरी सिस्टम के विरोध में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई बीएचयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने वीसी कार्यालय पर विरोध में एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
BHU chs admission notification Lottery system protest for class 6 and 9 admission by NSUI
लॉटरी सिस्टम से दाखिले पर एनएसयूआई ने जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) द्वारा संचालित सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और बॉयज स्कूल (सीएचएस )में होने वाले दाखिले की प्रक्रिया को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। यह विरोध सीएचएस में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया अपनाने पर हो रहा है। इस बार सीएचएस ने कक्षा 6 और 9 में इंट्रेंस एग्जाम की जगह लॉटरी सिस्टम से दाखिला कराए जाने की बात कही है। 

विज्ञापन


कोरोना काल में लॉटरी सिस्टम अपनाया गया था। इस बार कक्षा 6 और 9 में भी दाखिले के लिए लॉटरी सिस्टम की बात सामने आने पर एनएसयूआई ने विरोध जताया है। शनिवार को एनएसयूआई बीएचयू इकाई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वीसी कार्यालय पर लॉटरी सिस्टम के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

सीएचएस की  विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा पर सवालिया निशान

कहा कि इस तरह की प्रणाली सीएचएस प्रवेश प्रक्रिया की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा पर सवालिया निशान खड़ा करती है, हम छात्रों का भविष्य जुए में दांव पर नहीं लगा सकते। इस तरह की खोखली और भ्रष्ट प्रणाली को खत्म किया जाना चाहिए जिससे कि प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता आए। कुलपति से मांग किया कि सीएचएस प्रवेश परीक्षा को पुनः बहाल किया जाए जिससे कि छात्रों का भविष्य दांव पर न लगे। यदि 48 घंटे में इस मांग पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो हम सभी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचएस में दाखिले के लिए 30 तक आवेदन

बीएचयू सीएचएस में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरा जा सकता है। 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन पत्र बीएचयू की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इस बारे में विश्वविद्यालय की ओर से आदेश भी शुक्रवार को जारी कर दिया गया। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed