फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU CHS admission by lottery system facing Questions ABVP workers protest at central office demanding entrance examination

 बीएचयू सीएचएस में लॉटरी से दाखिले पर सवाल: हो रहा चौतरफा विरोध, एबीवीपी ने सेंट्रल ऑफिस पर किया प्रदर्शन

Mon, 04 Apr 2022 06:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Apr 2022 06:02 PM IST
सार

बीएचयू द्वारा संचालित सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और बॉयज स्कूल (सीएचएस ) में होने वाले दाखिले की प्रक्रिया को लेकर चौतरफा विरोध हो रहा है। 

विज्ञापन
BHU CHS admission by lottery system facing Questions ABVP workers protest at central office demanding  entrance examination
एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  द्वारा संचालित  सेंट्रल हिंदू स्कूल(सीएचएस) में कक्षा 6-9 में ई लॉटरी से दाखिला लेने के बीएचयू प्रशासन के फैसले का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को परिसर में जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) कार्यकर्ताओं, छात्रों ने प्रदर्शन किया वहीं परिसर के बाहर भी अभिभावकों ने भी धरना- प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा को निरस्त करने के विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले पर नाराजगी जताते हुए लोगों ने ई-लॉटरी की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्रीय कार्यालय का चैनल गेट बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीएचयू प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


कुलसचिव के माध्यम से कुलपति को दिए ज्ञापन में लॉटरी और मेरिट आधारित प्रवेश का फैसला वापस लेकर प्रवेश परीक्षा कराने की मांग की। अभाविप बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि सीएचएस में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिले की व्यवस्था थी लेकिन दो साल से कोरोना संक्रमण की वजह से ही ई लॉटरी, मेरिट से प्रवेश लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जब संक्रमण कम हो गया है तो भी लॉटरी और मेरिट आधारित प्रक्रिया का फैसला लेना प्रतिभावान विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन है। इस दौरान इकाई उपाध्यक्ष सत्यनारायण, प्रशांत राय,अतुल दूबे, सौरभ राय,पल्लव सुमन,भास्करादित्य,नवनीत दिग्विजय, हर्षित,कुमार विनायक आदि मौजूद रहे। 

पूर्व विधायक अजय राय ने भी जताई आपत्ति

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने भी लॉटरी और मेरिट से सीएचएस में दाखिले के विश्वविद्यालय के फैसले पर आपत्ति जताई है। प्रेस को जारी बयान में कहा कि प्रवेश प्रक्रिया को समाप्त करना  योग्यताओं का गला घोंटने के बराबर है। बीएचयू से ही संबद्ध सेंट्रल हिंदू स्कूल का इतिहास भी गौरवशाली और रहा है, यह बीएचयू से भी पहले स्थापित 1898 में एनी बेसेंट के प्रयासों से स्थापित हुआ। प्रवेश परीक्षा न कराकर लॉटरी से दाखिले का फैसला विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा पर सवाल खड़ा करता है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। 

अभिभावकों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल अभिभावक संघ के बैनर तले अभिभावकों ने लॉटरी और मेरिट से दाखिले के फैसले के विरोध में सीएचएस ब्वायज स्कूल के मेन गेट पर धरना देकर प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद पांडेय, महामंत्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बीएचयू प्रशासन के फैसले को अन्यायपूर्ण बताया। अब जबकि कोरोना संक्रमण की स्थितियां सामान्य हैं तो प्रवेश परीक्षा करानी चाहिए। चेतावनी दी कि जल्द ही लॉटरी, मेरिट से दाखिले का फैसला वापस न हुआ तो आंदोलन तेज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed