{"_id":"67fa2de18dc35583f4013665","slug":"bhu-chs-admission-2025-e-lottery-will-be-out-tomorrow-for-admission-in-chs-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU CHS Admission: सीएचएस में दाखिले के लिए कल निकलेगी ई-लॉटरी, नर्सरी से कक्षा 6 तक में होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU CHS Admission: सीएचएस में दाखिले के लिए कल निकलेगी ई-लॉटरी, नर्सरी से कक्षा 6 तक में होगा प्रवेश
Sat, 12 Apr 2025 02:40 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:40 PM IST
सार
BHU CHS Admission 2025 : बीएचयू के सेंट्रल हिंदू स्कूल समेत अन्य स्कूलों में प्रवेश के लिए रविवार की सुबह 8 बजे से ई-लॉटरी की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Admission 2025
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू के सेंट्रल हिंदू स्कूल समेत अन्य स्कूलों में एलकेजी से लेकर कक्षा 6 में दाखिले के लिए रविवार से ई-लॉटरी निकलेगी। इसमें चयनित छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एडमिशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीएचयू के विज्ञान संस्थान स्थित महामना सभागार के व्याख्यान संकुल में रविवार की सुबह 8 बजे से ई-लॉटरी की प्रक्रिया शुरू होगी। सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल के बाल वाटिका-2 (एलकेजी), सेंट्रल हिंदू स्कूल के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बाल वाटिका-3 (नर्सरी), श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय में कक्षा एक और सेंट्रल हिंदू बॉयज व सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश लेने के लिए ई-लॉटरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
रविवार को ही रिजल्ट की सूची तैयार कर ली जाएगी। 24 अप्रैल को बाल वाटिका-2, बाल वाटिका-3 और कक्षा एक में प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सबसे पहले बीएचयू कर्मचारी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा।
विज्ञापन
फिर सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़ा, ओबीसी, एससी और एसटी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। 25 अप्रैल को रिजल्ट की पहली सूची प्रकाशित की जाएगी। वहीं, 28 अप्रैल को वेटिंग लिस्ट में से चयनित अभ्यर्थियों की दूसरी सूची जारी होगी।