फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Case filed against those who assaulted in Brajnath Hostel the incident took place at around 1.30 pm

BHU: ब्रजनाथ हॉस्टल में मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, रात करीब 1.30 बजे हुई थी घटना

Tue, 04 Apr 2023 03:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 04 Apr 2023 03:46 PM IST
सार

पंडित ब्रजनाथ छात्रावास में बीती देर रात मारपीट तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। हॉस्टल में घुसकर छात्रों के ऊपर जानलेवा हमला करने और तोड़फोड़ करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
BHU Case filed against those who assaulted in Brajnath Hostel the incident took place at around 1.30 pm
ब्रजनाथ हॉस्टल में मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में स्थित पंडित ब्रजनाथ छात्रावास में बीती देर रात मारपीट तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। हॉस्टल में घुसकर छात्रों के ऊपर जानलेवा हमला करने और तोड़फोड़ करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक लंका अश्वनी कुमार पांडे ने बताया कि यह कार्रवाई समस्त छात्रावास के छात्रों की तरफ से मिली तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। हमला करने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज की मदद से कर कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर मंगलवार को भी चीफ प्रॉक्टर के साथ ही पुलिस भी अलर्ट मूड में बनी रही है।
विज्ञापन

 

BHU Case filed against those who assaulted in Brajnath Hostel the incident took place at around 1.30 pm
पंडित ब्रजनाथ छात्रावास में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बीएचयू परिसर के ब्रजनाथ हॉस्टल के बाहर सोमवार रात करीब 1.30 बजे मुंह बांधकर आए छात्रों ने खड़ी गाड़ियों (बाइक) में तोड़फोड़ कर दी। अचानक गाड़ियों के टूटने की आवाज सुनकर जब तक छात्र बाहर आते तब तक घटना को अंजाम देने वाले छात्र वहां से भाग खड़े हुए।  

सूचना पाकर कुछ ही देर में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी पहुंच गई। घटना को किन लोगों ने और क्यों अंजाम दिया इसका कुछ पता नहीं चल सका है लेकिन ब्रजनाथ हॉस्टल के छात्रों का कहना है की उन्होंने 25 से 30 छात्रों को एलबीएस हॉस्टल की ओर भागते देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed