फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU campus showing more activity With start of offline classes first year students will have to wait

बीएचयू : ऑफलाइन क्लास शुरू होने से कैंपस में रौनक, प्रथम वर्ष वालों को करना पड़ेगा इंतजार

Fri, 11 Feb 2022 12:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Feb 2022 12:00 PM IST
सार

बीएचयू में अंतिम वर्ष के छात्रों की ऑफलाइन क्लास गुरुवार से शुरू हो गई है। द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 21 फरवरी से चलेंगी जबकि प्रथम वर्ष की कक्षाओं के लिए अभी छात्रों को इंतजार करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
BHU campus showing more activity With start of offline classes first year students will have to wait
बीएचयू में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की वजह से काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  में बंद चल रही ऑफलाइन कक्षाओं के शुरू होने के बाद अब परिसर में चहल-पहल अधिक दिख रही है। गुरुवार की तरह शुक्रवार को  कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय के साथ ही अन्य संकायों, संस्थानों में शोध छात्रों के साथ ही अंतिम वर्ष के छात्र क्लास में पहुंचे।

विज्ञापन


अब द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 21 फरवरी से चलेंगी जबकि प्रथम वर्ष की कक्षाओं के लिए अभी छात्रों को इंतजार करना पड़ेगा। बीएचयू में शोध के साथ ही अन्य छात्रों की कक्षाएं बंद होने के साथ ही विभागों, संकायों में भी केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी ही बुलाए जा रहे थे।
विज्ञापन


अब जब कोरोना का संक्रमण कम हो गया है तो कार्यालयाें को पूरी क्षमता के साथ खोल दिया गया है। इस बीच बुधवार को बीएचयू प्रशासन की ओर से अंतिम वर्ष और शोध छात्रों की कक्षाएं चलाने का आदेश जारी हुआ। लंबे समय बाद संकायों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हुईं, जहां शिक्षकों ने समयसारिणी के अनुसार कक्षाएं लीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, केंद्रीय पुस्तकालय में भी छात्रों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में अधिक दिखी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कापरी के निर्देशन में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम विश्वनाथ मंदिर तिराहा, कला संकाय गेट के सामने, सामाजिक विज्ञान संकाय सहित अन्य जगहों पर चक्रमण करती रही। माना जा रहा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्रथम वर्ष की कक्षाएं चलाने पर ठोस निर्णय हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed