{"_id":"657f57df5b20cc6044032b17","slug":"bhu-becomes-the-first-university-to-conduct-research-in-this-language-varanasi-news-c-20-vns1013-454039-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: इस भाषा में शोध करान वाला पहला विवि बना बीएचयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: इस भाषा में शोध करान वाला पहला विवि बना बीएचयू
विज्ञापन
भोजपुरी भाषा में पहला शोध प्रबंध लिखने वाले बीएचयू के छात्र धीरज कुमार गुप्ता को विश्वविद्यालय के 103वें दीक्षांत समारोह में शोध की उपाधि मिल गई। इसके साथ ही धीरज देश में भोजपुरी भाषा में शोध करने वाले पहले छात्र और बीएचयू पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय बन गया है।
बीएचयू के भोजपुरी अध्ययन केंद्र के छात्र धीरज कुमार गुप्ता ने भोजपुरी पत्रकारिता के उद्भव और विकास विषय पर शोध किया है। इसी साल 24 मार्च को दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. अल्पना मिश्रा ने उनकी शोध मौखिकी को पूरा कराया था। धीरज ने कहा कि यह उपाधि प्रो. वशिष्ठ नारायण त्रिपाठी के कुशल निर्देशन, गुरुजनों की प्रेरणा, माता-पिता के आशीर्वाद और शुभचिंतकों के सहयोग का परिणाम है। यह शोध विभिन्न भाषा-भाषी समाज को नई सोच और दिशा प्रदान करने, भोजपुरी पत्रकारिता के विकास में सहायक होगा। प्रो. अल्पना मिश्रा, भोजपुरी अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ला, प्रो. सदानंद शाही ने धीरज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।