{"_id":"663479a305b7a23c0c0c9bfc","slug":"bhu-bans-employees-from-carrying-bags-after-gloves-found-at-medical-store-in-varanasi-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU Hospital: मेडिकल स्टोर पर मिला था ग्लव्स, अब बीएचयू में कर्मचारियों के बैग ले जाने पर लगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Hospital: मेडिकल स्टोर पर मिला था ग्लव्स, अब बीएचयू में कर्मचारियों के बैग ले जाने पर लगा प्रतिबंध
Fri, 03 May 2024 11:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 11:14 AM IST
सार
BHU Hospital: आदेश जारी होने के बाद अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में मरीजों के जांच, इलाज में इस्तेमाल होने वाले उपकरण लंका के मेडिकल स्टोर पर धड़ल्ले से बिक रहे हैं। पांच दिन पहले ही एक ऐसा मामला पकड़ा गया है। इसके बाद बीएचयू अस्पताल प्रशासन ने डयूटी पर आने वाले कर्मचारियों के लिए किसी भी तरह का कोई बैग लेकर आने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। अब कर्मचारी डयूटी के दौरान केवल पानी का बॉटल, टिफिन बॉक्स लेकर अस्पताल आ सकेंगे। अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को इसकी निगरानी करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में दलालों और चोरों का गिरोह सक्रिय है। अब तक कई बार दलालों को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा है,जिनके पास से मेडिकल उपकरण, ग्लब्स भी बरामद हो चुके हैं। अस्पताल में पर्चा काउंटर के सामने एक डिस्पले बोर्ड भी लगाया गया है, जहां दलालों, चोरों की तस्वीर भी दिखाई जा रही है। साथ ही ऐसे लोगों से बचने की सलाह और कहीं दिखने पर सूचना देने का संदेश भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पिछले सप्ताह ही लंका के मेडिकल स्टोर पर बीएचयू का ग्लब्स बिकने की शिकायत हुई थी। मामले की जांच करवाई गई तो यह सही पाया गया। अब दो मई को अस्पताल के सहायक कुलसचिव एवं प्रशासनिक अधिकारी विश्वजीत साहा ने जो आदेश जारी किया है, उसमें सभी कर्मचारियों को डयूटी पर आने के दौरान किसी तरह का हैंड बैंक, पिट्ठू बैग, कैरी बेग आदि सामान न लाने को कहा गया है।
बोले अधिकारी
अस्पताल में समय-समय पर चलने वाले अभियान में दलाल पकड़े जाते हैं। पिछले सप्ताह भी एक दलाल पकड़ा गया था, जिसके पास से कुछ चिकित्सकीय सामग्री मिली थी। पहले की तुलना में अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई हैं। सुरक्षाकर्मियों को निगरानी अधिक करते रहने को कहा गया है। - प्रो. शिवप्रकाश सिंह, चीफ प्रॉक्टर बीएचयू