फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Assistant Professor disappear Kashmir and Arunachal pradesh from India map during Geography classes

बीएचयू: महिला प्रोफेसर ने क्लास में भारत के नक्शे से गायब किया कश्मीर और अरुणाचल, भड़के छात्र धरने पर बैठे

Thu, 19 Aug 2021 09:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 19 Aug 2021 09:24 PM IST
सार

भारत के नक्शे से कश्मीर और अरुणाचल गायब देख छात्र भड़क गए। उन्होंने बीएचयू में भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की है। मुख्य द्वार पर छात्र शिक्षक के खिलाफ धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
BHU Assistant Professor disappear Kashmir and Arunachal pradesh from India map during Geography classes
सिंह द्वार पर धरने पर बैठे छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के काशी हिंदी विश्वविद्यालय (बीएचयू) भूगोल विभाग में गुरुवार को असिस्टेंट प्रोफेसर की क्लास में भारत के नक्शे से कश्मीर गायब देख छात्र भड़क गए। विरोध में मुख्य द्वार पर धरना देकर विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर पर देश को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उनकी प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


कार्यवाहक चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कॉपरी ने उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के आह्वान पर धरने पर बैठे छात्र शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में गुरुवार को वीट प्रोडक्शन की क्लास चल रही थी। आरोप है कि विभाग की एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने क्लास में भारत के मानचित्र से कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को हटाकर प्रदर्शित किया। इसके बाद नाराज छात्र क्लास से बाहर निकलकर विरोध पर उतर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य द्वार पर धरना देने वाले अभाविप विश्वविद्यालय विभाग से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह का गलत नक्शा दिखाया जाना न केवल भारत के कानून के मुताबिक सख्त अपराध है, बल्कि यह देश के खिलाफ एक कुत्सित प्रयास है। जिस विश्वविद्यालय की नींव भारत की एकता अखंडता के बल पर रखी गई है, उस जगह पर इस प्रकार के देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। चेतावनी दी कि संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed