{"_id":"624b32db629e66132a5978ac","slug":"bhu-apply-online-for-admission-in-ug-from-tomorrow-varanasi-news-vns64662150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू : स्नातक में दाखिले के लिए कल से करें ऑनलाइन आवेदन, एनटीए आयोजित करेगा प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू : स्नातक में दाखिले के लिए कल से करें ऑनलाइन आवेदन, एनटीए आयोजित करेगा प्रवेश परीक्षा
Tue, 05 Apr 2022 10:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:05 AM IST
सार
बीएचयू में दाखिले के लिए अभ्यर्थी छह अप्रैल से छह मई की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में दाखिले के लिए आवेदन का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। यूजी (स्नातक) में दाखिले के लिए अभ्यर्थी छह अप्रैल से छह मई की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से प्रवेश आवेदन की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। छह मई रात 11.50 बजे तक फीस जमा करने की भी सुविधा दी गई है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सत्र 2022-23 में यूजी में दाखिले के लिए इस बार एनटीए की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) कराया जाएगा।
विज्ञापन
एनटीए की सीनियर डायरेक्टर परीक्षा डॉ. साधना पराशर की ओर से जारी आदेश में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में परीक्षा कराने की बात कही गई है। आवेदन और परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी एनटीए की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन
जुलाई में होगी प्रवेश परीक्षा
एनटीए की ओर से यूजी में दाखिले के लिए छह मई तक ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रवेश परीक्षा भी जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में कराने का निर्णय लिया गया है। पहले स्लॉट की परीक्षा 3.15 घंटे और दूसरे स्लॉट की परीक्षा 3.45 घंटे में होगी। एनटीए की ओर से हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, उर्दू, तेलुगू, तमिल सहित कुल 13 भाषाओं में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।