फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU and IIT created anti cancer herbal ghee helpful in increasing immunity

Varanas News: बीएचयू और आईआईटी ने मिलकर बनाया कैंसर रोधी हर्बल घी, प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने में होगा सहायक

Mon, 27 May 2024 07:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 27 May 2024 07:42 PM IST
सार

Varanasi News: शोधकर्ताओं ने घी के गुणों और अधिक समय तक भंडारण और उपयोग के लिए घी में करक्यूमिन (हल्दी) का फोर्टिफिकेशन किया। करक्यूमिन को घी बनाते वक्त डाला गया। करक्यूमिन हल्दी में पाया जाने वाला एक तत्व होता है, जिसके कारण हल्दी का रंग पीला होता है। 

विज्ञापन
BHU and IIT created anti cancer herbal ghee helpful in increasing immunity
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शोधकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने घी बनाने की हर्बल विधि विकसित की है। डॉ. भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के मार्गदर्शन में बीएचयू के दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग में नई विधि ईजाद की गई है।

विज्ञापन


करक्यूमिन में शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। करक्यूमिन के फोर्टिफिकेशन से घी में कैंसर रोधी गुण देखे गए। इससे यह सिद्ध हुआ कि इस हर्बल घी को खाने से विभिन्न रोगों के खिलाफ लड़ने की प्रतिरोधी क्षमता विकसित होती है। साथ ही ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण होने वाली बीमारियां जैसे कैंसर, अल्जाइमर और हृदय रोग से बचा जा सकता है।करक्यूमिन के समायोजन से घी का अधिक समय तक भंडारण भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस शोध को बीएचयू और आईआईटी बीएचयू की संयुक्त टीम ने किया है। इसे एल्सेवियर, नीदरलैंड के प्रतिष्ठित जर्नल फूड एंड ह्यूमैनिटी में प्रकाशित किया गया है। शोध टीम में बीएचयू के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनील मीणा, प्रो. राजकुमार दुआरी, अनीता राज व बी. कीर्ति रेड्डी और आईआईटी बीएचयू के सहायक प्रोफेसर जयराम मीणा शामिल रहे। शोध को बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस (आईओई) अनुदान के सहयोग से किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed