फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU and educational institutions of britain will work together British delegation met Vice Chancellor

Varanasi: बीएचयू और ब्रिटेन के शैक्षणिक संस्थान मिलकर करेंगे काम, ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से की मुलाका

Fri, 25 Aug 2023 08:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Aug 2023 08:02 PM IST
सार

ब्रिटेन के शैक्षणिक संस्थान और काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) एक साथ शिक्षा के क्षेत्र में काम करेंगे। ब्रिटेन के कला व विरासत, संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग के मंत्री लॉर्ड पार्किंसन ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन से मुलाकात की।

विज्ञापन
BHU and educational institutions of britain will work together British delegation met Vice Chancellor
ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल ने बीएचयू कुलपति से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन के शैक्षणिक संस्थान और काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) एक साथ शिक्षा के क्षेत्र में काम करेंगे। ब्रिटेन के कला व विरासत, संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग के मंत्री लॉर्ड पार्किंसन ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन से मुलाकात की। कुलपति ने कहा कि बीएचयू और ब्रिटिश शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन


जी-20 सम्मेलन में भाग लेने वाराणसी आए ब्रिटिश मंत्री ने कहा कि भारत और ब्रिटेन विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से साझेदारी कर रहे हैं। ब्रिटेन में कई ऐसे उत्कृष्ट संस्थान हैं, जो अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को सहयोग व साझेदारी उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने भारत में होने वाली ब्रिटिश और भारतीय कुलपतियों की बैठक में शामिल होने के लिए बीएचयू के कुलपति को भी आमंत्रित किया।
विज्ञापन


इस दौरान ब्रिटिश काउंसिल और बीएचयू के अधिकारियों के बीच रंगमंच, कला, डिजाइन, संगीत व नृत्य, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति, नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। कुलपति ने कहा कि बीएचयू में कई क्षेत्रों में अध्ययन व अनुसंधान होता है। मंच एवं कला, दर्शन, संस्कृति, विरासत, पुरातत्व एवं प्राकृतिक चिकित्सा में बीएचयू की विशेषज्ञता अतुलनीय हैं। ऐसे में संस्थान में शोध व अध्ययन की अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति की हुई सराहना

इस दौरान ब्रिटिश काउंसिल में इंडिया ऑपरेशन्स की निदेशक ऐलिसन बैरट एमबीई ने भारतीय संस्थानों के साथ साझेदारी के लिए ब्रिटेन सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सराहना करते हुए कहा कि यह नीति भारतीय तथा विदेशी शिक्षण संस्थानों के बीच संवाद व सहयोग को सरल बनाती है। अब इस बारे में समझौते करना तथा एक दूसरे का साथ मिलकर काम करना आसान हो गया है।

ये हुए शामिल

ब्रिटिश काउंसिल भारत में निदेशक, कला जोनाथन केनेडी, हेली रेंस, जैक मैटलेस, ब्रिटिश काउंसिल भारत में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी पारोमिता चौधरी के साथ ही बीएचयू में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के समन्वयक प्रो. एसवीएस राजू, प्रो.केशशि कुमार, प्रो. राजेश शाह, प्रो. प्रवीण उद्धव, प्रो. संगीता पंडित, प्रो. बीसी कापड़ी, डॉ. विधि नागर, कुलपति के सलाहकार ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) नरिन्दर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed