फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Admission 2024 PG seats will be filled by 30 June Preparation for admission in graduation

BHU Admission 2024: 30 जून तक भरी जाएंगी पीजी की 3500 सीटें, स्नातक में दाखिले की भी तैयारी

Mon, 24 Jun 2024 03:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 24 Jun 2024 03:54 PM IST
सार

BHU Admission 2024 : सीयूईटी के रिजल्ट को देखते हुए केंद्रीय प्रवेश समिति तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के परास्नातक पाठ्यक्रमों में 30 जून तक करीब 3500 सीटें भरी जाएंगी।

विज्ञापन
BHU Admission 2024 PG seats will be filled by 30 June Preparation for admission in graduation
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के परास्नातक पाठ्यक्रमों में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक पूरी होगी। इससे करीब 3500 सीटें भरी जाएंगी। फिर स्नातक की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। 30 जून तक ही सीयूईटी के रिजल्ट आ सकते हैं। इसी के मद्देनजर विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश समिति (सीएसी) स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के लिए अगले सप्ताह समर्थ पोर्टल का विंडो खोलने की तैयारी है। इससे पहले पीजी की दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सीट आवंटन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जरूरत के मुताबिक यूजी-पीजी की दाखिला प्रक्रिया साथ-साथ चलाई जा सकती है।

विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया का ये है शेड्यूल

बीएचयू के मुख्य परिसर और उससे संबद्ध चार महाविद्यालयों के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक 24 जून को समर्थ डैशबोर्ड पर सीटों का आवंटन लाइव होगा। 24 से 27 जून (सुबह 11:59 बजे) तक आवंटित सीट को स्वीकार करने का मौका मिलेगा। इस बीच अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन चलता रहेगा, जो 28 जून को दोपहर 11:59 बजे तक पूरा होगा। 30 जून को सुबह 11:59 बजे तक फीस जमा की जा सकेगी।

केंद्रीय प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि पीजी में प्रवेश के दूसरे चरण तक सीयूईटी के रिजल्ट आ जाएंगे। पंजीकरण के लिए अगले सप्ताह पोर्टल का विंडो खोल दिया जाएगा। हालांकि एनटीए की ओर से सीयूईटी का रिजल्ट जारी होने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। यूजी-पीजी की दाखिला प्रक्रिया साथ-साथ चलेगी।

दाखिला प्रक्रिया समझाने के लिए फ्लो चार्ट जारी

बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति ने समर्थ पोर्टल पर सीट आवंटन के विभिन्न चरणों की प्रक्रिया छात्र-छात्राओं को आसान भाषा में समझाने के लिए एक फ्लो चार्ट जारी किया है। इसमें बताया गया कि सीट आवंटन के अलग-अलग चरणों में अभ्यर्थी किस तरह से दाखिला पा सकते हैं। सभी अर्हताएं पूरी करने के बावजूद तकनीकी गलतियों के कारण विद्यार्थी दाखिले से वंचित हो सकते हैं। इस वजह से फ्लो चार्ट को समझना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed