BHU Admission: दाखिले से चूकने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और मौका, जानें कब शुरू होगा स्पॉट राउंड
बीएचयू में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। पूर्व में प्रेफरेंस न भरने वाले अभ्यर्थी खाली सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों को प्रवेश का एक और मौका दिया गया है। सीटीयूटी में सफल अभ्यर्थियों को स्पॉट राउंड में मेरिट के आधार पर दाखिला दिए जाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में प्रेफरेंस न भरने वाले अभ्यर्थी खाली सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
स्नातक में 15-16 नवंबर और पीजी कोर्स के लिए मॉप अप राउंड 22-23 नवंबर को किया जा सकता है। अभ्यर्थी उसी दिन अपनी फीस जमा कर दाखिला ले सकते हैं। विश्वविद्यालय में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है जबकि स्नातकोत्तर का दाखिला अभी इस महीने के अंतिम सप्ताह तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।
विश्वविद्यालय की एडमिशन समन्वय समिति की ओर से एक आदेश जारी कर अभ्यर्थियों को दाखिले का एक और मौका दिया गया है। परीक्षा नियंता प्रो.एसके उपाध्याय ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए खाली सीटों की उपलब्धता के आधार पर मॉप अप या स्पाट राउंड में मेरिट के आधार पर प्रवेश देने का फैसला लिया गया है।
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में प्रेफरेंस नहीं भरा है लेकिन रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, वह मॉप अप या स्पाट राउंड में उपस्थित होकर यूजी एवं पीजी कोर्सों में खाली सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।