फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU administration removes posters of VC go back, wall writing also deleted varanasi

बीएचयू प्रशासन ने हटवाए वीसी गो बैक के पोस्टर, वाल राइटिंग भी मिटवाई

Wed, 20 Nov 2019 03:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 20 Nov 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
BHU administration removes posters of VC go back, wall writing also deleted varanasi
बीएचयू में लगे पोस्टर, जो अब हटवा दिए गए। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू कैंपस में लगे वीसी गो बैक के पोस्टर को प्रशासन ने हटवा दिया है, साथ ही वॉल राइटिंग को भी मिटवा दिया गया है। अमर उजाला में लगी खबर के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को कैंपस में वाल राइटिंग में पुलिस के कैंपस में प्रवेश करने और बर्बर होने की बात लिखी गई थी, वहीं एलडी गेस्ट हाउस चौराहा, कला संकाय परिसर में बीएचयू वीसी गो बैक और छात्रों की पुलिस द्वारा पिटाई संबंधी पोस्टर भी चस्पा किए गए थे।
विज्ञापन




कला संकाय में प्रवेश करते समय दोनों तरफ की दीवारों पर बीएचयू में पुलिस के विरोध में वॉल राइटिंग की गई, जहां लिखा गया था- बैन पुलिस इन कैंपस, बीएचयू अगेंस्ट पुलिस ब्रूटेलिटी। बीएचयू वीसी डाउन-डाउन। जबकि कला संकाय में चस्पा पोस्टर में ‘स्टूडेंट बीटेन, दिस इज हाउ बीएचयू एडमिनिस्ट्रेशन सेलिब्रेटेड चिल्ड्रेंस डे’ लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही छात्रों ने अपनी मांगों से जुड़े पोस्टर भी चस्पा किए थे। विज्ञान संकाय में भी मांगों से संबंधित पोस्टर चस्पा किए गए। उधर, एलडी गेस्ट हाउस चौराहे पर बैरियर और चौराहे बीच में बीएचयू वीसी गो बैक के पोस्टर लगाए गए थे। 

कैंपस में वॉल राइटिंग करना और पोस्टर लगाना गलत है और अपराध भी है। ऐसा करने वालों को चिह्नित कर नियमानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. राजेश कुमार सिंह, पीआरओ बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed