फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu administration raises cost student injured in car accident in varanasi

बीएचयू हादसा : खून कम होने से तीन दिन बाद होगा अंजूलता का ऑपरेशन, यूनिवर्सिटी प्रशासन उठाएगा खर्चा

Tue, 18 Jun 2019 03:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 Jun 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
bhu administration raises cost student injured in car accident in varanasi
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।

बीएचयू परिसर में शनिवार को विधि संकाय तिराहे पर हादसे में घायल बीएफए चौथी साल टेक्सटाइल के छात्र राकेश और छात्रा अंजूलता के इलाज में लापरवाही करने के परिजनों के आरोपों के बाद बीएचयू प्रशासन सक्रिय हो गया। परिजनों के मुताबिक रविवार को वार्ड में आए एक डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए रॉड खरीदकर लाने को कहा था, इसके अलावा नियमित देखभाल भी नहीं की जा रही है। उधर इसकी जानकारी होने के बाद सोमवार सुबह कुलपति ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने और मॉनीटरिंग करते रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कुलपति प्रो राकेश भटनागर ने दोनों छात्रों का हाल जाना। साथ ही राकेश और अंजूलता के परिजनों को विश्वविद्यालय की ओर से हर संभव सहायता देने और बेहतर इलाज कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बाहर से ना तो दवा लानी होगी और ना ही उपकरण लाना पड़ेगा।
विज्ञापन


दृश्य कला संकाय से नोड्यूज के लिए सेंट्रल ऑफिस जाने के दौरान हादसे में राकेश और अंजूलता घायल हो गए थे। दोनों को हाथ और पैर में फ्रैक्चर है। रविवार सुबह एक चिकित्सक ने ऑपरेशन की बात कहकर अंजूलता के परिजनों से बाहर से रॉड लाने को कहा था। आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से परिजन परेशान हो गए थे। हालांकि, छात्र होने के कारण दोनों का इलाज बीएचयू की ओर से ही कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना चार्ज और डोनेशन के मिलेगा ब्लड :
अंजूलता के इलाज के लिए चिकित्सकों ने सोमवार को पांच यूनिट ब्लड की जरूरत बताई। परिवारीजन जब ट्रॉमा सेंटर ब्लड बैंक पहुंचे तो नियमानुसार ब्लड डोनेट करने के बाद ही ब्लड देने की बात कही गई। परिजनों को परेशान देख वहां मौजूद छात्र-छात्राएं रक्तदान के लिए तैयार हो गए। उधर, इसकी सूचना जब बीएचयू अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ एसके सिंह का मिली तो उन्होंने ट्रामा सेंटर के ब्लड बैंक में बात कर ना केवल अंजूलता, बल्कि राकेश के इलाज के लिए भी ब्लड बिना किसी चार्ज, रक्तदान के दिलाने की बात कही। इसके बाद ब्लड मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। 


तीन दिन बाद होगा अंजू का ऑपरेशन :
हादसे में घायल राकेश और अंजूलता की सेहत में सुधार हो रहा है। इस बीच शरीर में खून की कमी के कारण सोमवार को होने वाला ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया। अंजूलता के परिजनों के मुताबिक, सुबह आए चिकित्सक ने शरीर में ब्लड और प्लेटलेट्स की कमी की वजह से ऑपरेशन तीन दिन बाद करने को कहा है। अब जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाएगी, तब तक ऑपरेशन नहीं होगा। उधर, राकेश के लीवर का संक्रमण ठीक होने के बाद जरूरत पड़ी तो ऑपरेशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed