फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: 750 bed temporary covid Hospital started, Army doctors busy serving patients, see photos

बीएचयूः 750 बेड का अस्थायी कोविड हॉस्पिटल शुरू, आर्मी के डॉक्टर मरीजों की सेवा में जुटे, देखे अंदर की तस्वीरें

Mon, 10 May 2021 07:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 10 May 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
BHU: 750 bed temporary covid Hospital started, Army doctors busy serving patients, see photos
बीएचयू : अस्थायी कोविड हॉस्पिटल - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले में बीएचयू के एम्फीथिएटर मैदान में बने 750 बेड के पंडित राजन मिश्र अस्थायी कोविड हॉस्पिटल में सोमवार से मरीजों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, ईएसआईसी से रेफर होकर मरीज पहुंचे। 
विज्ञापन


 अस्थायी कोविड हॉस्पिटल के 250 बेड वाले आईसीयू में अभी रेफर मरीजो का ही इलाज होगा।  यहा आर्मी मेडिकल कोर के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ भी मरीजों की सेवा में लग गए।  जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर ऑक्सीजन वाले 500 बेड पर भी मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा जरूरत पड़ने पर कुछ और अस्पतालों से भी गंभीर मरीजों को आईसीयू में रेफर किया जाएगा, जिससे कि उनका बेहतर इलाज हो सके। इस दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, वीसी वीडीए ईशा दुहन, लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन मिश्रा (प्रबंधक) डीआरडीओ, एडीएम सिटी, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कमिश्नर, डीएम की मौजूदगी में दिया गया रेमडेसिविर इंजेक्शन
कोविड हास्पिटल में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए संसाधनों पर स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन की टीम नजर बनाए हैं। सोमवार को सुबह ही कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम कौशल राज शर्मा ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इधर शाम को अधिकारियों की मौजूदगी में ही एडिशनल सीएमओ डॉक्टर संजय राय ने अस्थायी कोविड हास्पिटल के लिए डीआरडीओ की ओर से मौजूद नोडल अधिकारी को शासन से मिले 72 रेमडेसिविर इंजेक्शन को  दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि इंजेक्शन मरीजों को निःशुल्क लगेगा और आगे भी जरूरत के हिसाब से और इंजेक्शन भी दिया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह भी मौजूद रहे।

 

मंडलीय अस्पताल से रेफर होकर पहुंचे पहले मरीज
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती  मरीज रेफर होकर पहुंचे। तीन मरीजों मे एक महिला भी शामिल रही। मंडलीय अस्पताल में भर्ती होने के दौरान इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद सोमवार शाम करीब चार बजे एम्बुलेंस से वह अस्थायी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद से अन्य जगहों से भी मरीज आने लगे।
 

 फार्मेसी, लैब, कैंटीन की भी सुविधा 
अस्थायी कोविड अस्पताल में  आक्सीजन प्लांट के साथ ही  फार्मेसी, लैब, कैन्टीन, सैनिटाइजेशन, साफ सफाई आदि सभी की व्यवस्था की गयी है। इसके मरीजों के तीमारदारों के ठहरने, खाने पीने आदि के लिए गंगा भारती एनजीओ के द्वारा अस्पताल के साथ सहयोगार्थ निःशुल्क व्यवस्था की गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed