फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhoot Vidya got approval in BHU: The proposal was sent by the Faculty of Ayurveda

बीएचयू में होगी भूत विद्या की पढ़ाई: पाठ्यक्रम को मिली मंजूरी, आयुर्वेद संकाय की ओर से भेजा गया था प्रस्ताव

Wed, 23 Feb 2022 10:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Feb 2022 10:56 PM IST
सार

तीन नए पाठ्यक्रम में भूतविद्या/ ग्रह/ मानस, रसायन एवं वाजीकरण को संकाय स्तर की समिति से पास करने के बाद पूर्व संकाय प्रमुख प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी द्वारा एकेडमिक काउंसिल में 10 जून 2019 को भी रखा गया था।

विज्ञापन
Bhoot Vidya got approval in BHU: The proposal was sent by the Faculty of Ayurveda
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू आयुर्वेद संकाय में नए पाठ्यक्रम भूत विद्या, रसायन और वाजीकरण को सरकार से मंजूरी मिल गई है। 16 फरवरी 2022 को गजट नोटिफिकेशन में भी तीनों पाठ्यक्रमों को मंजूरी देने के साथ ही इसका प्रकाशन किया गया।

विज्ञापन


आयुर्वेद संकाय प्रमुख प्रो. केएन द्विवेदी ने सरकार के राजपत्र का स्वागत कर इसे संकाय के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।  बीएचयू आयुर्वेद संकाय प्रमुख प्रो. केएन द्विवेदी ने बताया कि अष्टांग आयुर्वेद की स्थापना के लिए देश में पहली बार तीन नए पाठ्यक्रमों की पहल की गई थी।
विज्ञापन


नए पाठ्यक्रम में छात्रों ने किया आवेदन
आयुर्वेद के आठ अंगों में से पांच अंग आयुर्वेद महाविद्यालयों में पूर्व से संचालित किए जा रहे थे। तीन नए पाठ्यक्रम में भूतविद्या/ ग्रह/ मानस, रसायन एवं वाजीकरण को संकाय स्तर की समिति से पास करने के बाद पूर्व संकाय प्रमुख प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी द्वारा एकेडमिक काउंसिल में 10 जून 2019 को भी रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय को भेजा गया था प्रस्ताव

यहां से मंजूरी मिली और फिर 30 नवंबर 2019 को एग्जीक्यूटिव काउंसिल से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद नए पाठ्यक्रम में आवेदन भी छात्रों ने किया था।  संकाय प्रमुख ने बताया कि कुछ लोगों ने भ्रम फैलाया तो आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों को स्थापित किए जाने के लिए सरकार को पत्र भी भेजा गया था।

संकाय में नाड़ी एवं प्रकृति परीक्षा के लोकप्रियता के कारण पूरे देश में हर आयुर्वेदिक महाविद्यालय में ओपीडी चलाने के लिए वैद्य सुशील कुमार दूबे द्वारा 12 दिसंबर 2019 को प्रस्ताव पूर्व संकाय प्रमुख प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी के माध्यम से आयुष मंत्रालय को भेजा गया था।

मंत्रालय ने 9 जनवरी 2020 को ओपीडी चलाने की दिशा में भी पहल कर प्रस्ताव को केंद्रीय भारतीय चिकित्सा परिषद को निर्देशित किया था। अब गजट नोटिफिकेशन के बाद जल्द ही तीन नए पाठ्यक्रम के साथ ही नाड़ी, प्रकृति परीक्षा भी जल्द ही शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed