फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhole showered blessings on business in Sawan

Varanasi News: सावन में भोले ने कारोबार पर भी बरसाई कृपा

Sat, 15 Jul 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhole showered blessings on business in Sawan
विज्ञापन

सावन में शहर के होटल, गेस्ट हाउस और लॉज के साथ खानपान के कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। श्री काशी विश्वनाथ धाम समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक और भ्रमण के लिए आने वाले सैलानियों से होटल और गेस्ट हाउस लगभग फुल हैं। छावनी स्थित बड़े होटलों में ठहरने के लिए कमरे नहीं मिल रहे हैं। गेस्ट हाउस, लाॅज और धर्मशाला में भी एक हजार से 15 सौ रुपये में कमरे नहीं मिल रहे हैं।
कारोबारियों के अनुसार, सावन में धाम के आसपास वाले क्षेत्रों के होटलों, गेस्ट हाउस में बिल्कुल जगह नहीं है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वेंड, कपड़े, पूजा सामग्री के कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन

सावन में महत्वपूर्ण तिथियों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही से होटल व्यवसाय में बूम है। हालांकि, बारिश के चलते सैलानियों की संख्या पहले से थोड़ी कम हुई है। - गोकुल शर्मा, अध्यक्ष, बनारस होटल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन में घाट किनारे के गेस्ट हाउस और होटलों में जगह नहीं है। श्रद्धालुओं के आगमन से छोटे-बड़े होटलों में भीड़ है। पहले से बुकिंग कराने वालों को ही कमरे दिए जा रहे हैं। -राहुल सिंह, होटल प्रबंधक

एक नजर
10- चार सितारा होटल
40- तीन सितारा होटल
100- दो सितारा होटल
500- छोटे होटल
250-पंजीकृत लॉज
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के अंदर थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के अंदर श्री भीमाशंकर अतिथि गृह भी श्रद्धालुओं से पटा हुआ है। दर्शनार्थियों को थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। एक तरफ बाबा का दरबार तो दूसरी ओर उत्तरवाहिनी गंगा। अतिथि गृह साउथर्न ग्रैंड काशी के मैनेजिंग डायरेक्टर ए कृष्ण मोहन ने बताया कि पहले से ही बुकिंग के आधार पर श्रद्धालुओं को कमरे दिए जा रहे हैं। दर्शनार्थी अतिरिक्त शुल्क के साथ गंगा आरती, एयरपोर्ट और स्टेशन छोड़ने और आसपास के भ्रमण की भी सुविधा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed