फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhole procession came out of Dhoom, devotees dance

धूम से निकली भोले की बारात, खूब नाचे भक्त

Sat, 22 Feb 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhole procession came out of Dhoom, devotees dance
21- सुईथाकला क्षेत्र के भवानीपुर में शिव रात्रि के मौके पर निकाली शिव बारात की आकर्षक झांकी। - फोटो : JAUNPUR
धूम से निकली भोले की बारात, खूब नाचे भक्त
विज्ञापन

- जगह-जगह हुआ बरात का स्वागत, झांकियां देख आह्लादित हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवढ़िया/सुईथाकला। देर शाम शंकर संकीर्तन मंडल शिव मंदिर की ओर से जौनपुर के भंडारी स्टेशन से शिव बारात निकाली गई। झांकियों, भूत-प्रेत और गणों के स्वरूपों से सज्जित झांकी का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और बारातियों को जलपान कराया।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व महादेव सेवा समिति भवानीगंज के संयोजन में क्षेत्र के हथेराडीह शिवालय से गौरीशंकर धाम तक धूमधाम से शिव बरात निकाली गई। बरात की अगुवाई प्रधान आशुतोष तिवारी ने किया। रथ पर सवार भगवान शिव को दूल्हे के रूप में देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। बरात में विमल दुबे, संजय तिवारी, मालवीय मिश्रा, सिंटू मिश्रा, अनूप दुबे, आशीष शुक्ला, संतोष सेठ, नीलेश पांडेय, मनोज पांडेय, पप्पू पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, सुरापुर में पंचमुखेश्वर महादेव भवानीपुर से भी अनूठी शिव बरात निकाली गई। ग्राम प्रधान राधेश्याम सिंह ने झंडी दिखाकर बरात रवाना किया। ढोल, नगाड़ा, डीजे, के साथ निकली बरात में हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ अलमस्त बराती झूमते रहे। जगह-जगह सावन झांकी दर्शन एंड जागरण ग्रुप के कलाकारों ने शिव तांडव, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण के नृत्य का जीवंत मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। घरों की छत से महिलाओं ने फूलों की वर्षा की और शिव भगवान की आरती उतारी। व्यवसायियों की तरफ से जगह-जगह फलाहार, जलपान की व्यवस्था की गई थी। शाहगंज रोड पर राजेश गुप्ता, सनोज अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि, विजेथुआ रोड पर रवि बरनवाल, रमेश अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, सिकंदर मौर्य, अजय उपाध्याय, अजीत मौर्य, सुनील नाग, कमलेश मोदनवाल, अनिल मोदनवाल, विनोद अग्रहरि, अंजनी बरनवाल, मुडिला रोड़ पर अमरनाथ अग्रहरि, अखिलेश सोनी, पंकज गुप्ता, रवि अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, अमृतलाल अग्रहरि ने बरात का स्वागत किया। शिव बरात की व्यवस्था में शीलेश बरनवाल, सुधीर बरनवाल, श्लोक बरनवाल, राजेश अग्रहरि, सुड्डू, मनोज बरनवाल, लल्ला, रोहित सोनी, बब्लू बरनवाल, पवन सोनी आदि लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed