फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhasapa made distance from CM yogi program

डीएम से तल्खी का असर, भासपा ने सीएम के कार्यक्रम से दूरी बनाई

Mon, 03 Jul 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 03 Jul 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Bhasapa made distance from CM yogi program
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : self

प्रदेश सरकार के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार में उनकी नहीं सुनी जा रही है। यही कारण है कि काशी दौरे पर आए सीएम के कार्यक्रम से कई कार्यकर्ता दूरी बनाए हुए थे।

विज्ञापन


कहा कि भ्रष्टाचार और गुंडाराज से मुक्ति के लिए भाजपा का साथ दिया गया था। सरकार बनने के बाद निचले स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।  इसी के विरोध के चलते चार जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर चार जुलाई को गाजीपुर में डीएम के खिलाफ धरना देंगे।
विज्ञापन


बनारस में अपना दल सोनेलाल की जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में भी पार्टी कार्यकर्ता नहीं गए थे। डीएम के हटाने तक हमारा विरोध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में अपना दल सोनेलाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल ने कहा कि सुहेलदेव भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्यक्रम में बुलाया गया था। किसी और कार्यक्रम में होने के कारण वे नहीं आए थे लेकिन उनकी पार्टी के विधायक कैलाश नाथ सोनकर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed