फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bharat Darshan train will travel to Statue of Unity and 4 Jyotirlinga departure from Varanasi

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और 4 ज्योतिर्लिंग का भ्रमण कराएगी भारत दर्शन ट्रेन, वाराणसी से पहली बार हुई रवाना

Sun, 10 Jan 2021 10:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 10 Jan 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
Bharat Darshan train will travel to Statue of Unity and 4 Jyotirlinga departure from Varanasi
ट्रेन कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

4 ज्योतिर्लिंग व गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा कराने को लेकर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की भारत दर्शन ट्रेन वाराणसी स्थित कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना हो गई। रविवार की सुबह ट्रेन परिचालन का शुभारंभ डिप्टी एसएस अशोक कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों पर पुष्पवर्षा करके उनका स्वागत किया गया। भारत दर्शन ट्रेन में कुल 602 यात्री सवार थे।

विज्ञापन

10 से 18 जनवरी के बीच वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, सोमनाथ ज्योर्तिलिंग, द्वारकाधीश मंदिर सहित नागेश्वर ज्योर्तिलिंग, केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा के साथ ही साबरमती आश्रम भी यात्रियों को घुमाया जाएगा। 8 दिनों के पैकेज में प्रति यात्री 8505 रुपये टिकट रखा गया है। टिकट में ही नाश्ता, दोपहर भोजन और रात का भोजन जुड़ा है। 18 जनवरी तक यात्रा काशी में आकर पूरी होगी।
विज्ञापन

 
वाराणसी आईआरसीटीसी के मुख्य पर्यवेक्षक सुबोध श्रीवास्तव के अनुसार 11 को उज्जैन में दो दिन एक रात रूककर 14 को केवडिया, 15 को सोमनाथ, 16 को द्वारका और 17 जनवरी की सुबह साबरती पहुंचकर उसी दिन शाम को बनारस के लिए वापसी होगी। 18 की सुबह कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के केवडिया में भारत रत्न व लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर प्रतिमा है। इस दौरान धनंजय तिवारी आदि रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed