फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohis carpet businessman's son dies in Gurgaon Sayyed died after falling from from the 11th floor

भदोही के कालीन कारोबारी के बेटे की गुड़गांव में मौत: ट्यूशन पढ़ने गया था सैय्यद,11वीं मंजिल से गिरकर मौत

Sun, 30 Oct 2022 10:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 30 Oct 2022 10:24 AM IST
सार

सैय्यद अर्श हसन (17) दिल्ली पब्लिक स्कूल गुड़गांव में कक्षा 12वीं में पढ़ता था। घर के पास ही एक बहु मंजिली इमारत में वह प्रतिदिन ट्यूशन पढ़ने जाया करता था। आज भी वह ट्यूशन के समय घर से निकला था। लेकिन उसके वापस लौटने के बजाए उसी इमारत की 11वीं मंजिल से गिर कर मौत की सूचना मिली।

विज्ञापन
Bhadohis carpet businessman's son dies in Gurgaon Sayyed died after falling from from the 11th floor
सांकेतिक - फोटो : संवाद

विस्तार

भदोही नगर के प्रमुख कालीन कारोबारी सैय्यद आमिर हसन के किशोर बेटे की शनिवार को गुड़गांव स्थित एक बहुमंजिले इमारत से गिर कर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही भदोही सूचना पहुंचने पर उनके परिजनों, रिश्तेदारों और नागरिकों में शोक की लहर दौड़ गई। पिता की मानें तो अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कि यह महज घटना है या दुर्घटना। मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया है तथा प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि गुड़गांव में घटना दोपहर एक बजे की है। पिता ने बताया कि बेटा सैय्यद अर्श हसन (17) दिल्ली पब्लिक स्कूल गुड़गांव में कक्षा 12वीं में पढ़ता था। घर के पास ही एक बहु मंजिली इमारत में वह प्रतिदिन ट्यूशन पढ़ने जाया करता था। आज भी वह ट्यूशन के समय घर से निकला था। लेकिन उसके वापस लौटने के बजाए उसी इमारत की 11वीं मंजिल से गिर कर मौत की सूचना मिली। जिससे घर में कोहराम मच गया। अर्श के मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पिता इस समय गुड़गांव में ही हैं। उन्होंने बताया कि मामला दुर्घटना है या घटना पुलिस ने इसकी तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल शव मर्चरी में है जहां सुबह पोस्टमार्टम होगा। बताया कि बेटे के शव को भदोही में ही कब्रिस्तान में सपुर्देखाक किया गया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने के बाद ही भदोही के लिए रवाना होंगे। देर रात तक भदोही के सोशल मीडिया पर भी खबर वायरल होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed