फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhadohi school van driver arrest

भदोही: बच्चों को जलती स्कूल वैन में छोड़ कर भागने वाला चालक गिरफ्तार

Mon, 14 Jan 2019 10:40 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Mon, 14 Jan 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
bhadohi school van driver arrest
Arrest
यूपी के भदोही जिले में शनिवार को जिस स्कूल वैन में आग लगी थी उसके चालक को पुलिस ने धर दबोचा है। 19 बच्चों को जलती स्कूल वैन में छोड़कर भागने वाले चालक को रविवार दोपहर में क्राइम ब्रांच और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने गोपीगंज के ज्ञानपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह मुंबई भागने की तैयारी कर रहा था। दो अन्य आरोपियों गाड़ी मालिक और बिना मान्यता स्कूल चला रहे प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई। 
विज्ञापन


सीओ ज्ञानपुर यादवेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को लखनो गांव में जलती मारुति वैन यूपी 66 एस 4569 में 19 बच्चों को छोड़ कर भागने वाला चालक मनोज कुमार यादव पुत्र गुलाबधर यादव को रविवार दोपहर डेढ़ बजे मुखबिर की सूचना पर गोपीगंज के ज्ञानपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि शनिवार को वह बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। लखनो गांव में अचानक गैस के रिसाव से आग लग गई। बच्चों के चिल्लाने से गांव में अफरातफरी मच गई। गांव वालों के डर से वह जलती गाड़ी को छोड़कर भाग गया था। सीओ ने कहा कि स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार दूबे और गाड़ी मालिक अशोक दूबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वैन हादसे की हो उच्चस्तरीय जांच

लखनों में शनिवार को सुबह हुई स्कूल वैन दुर्घटना को लेकर भदोही विधायक ने तीन दिन के भीतर अवैध स्कूलों को बंद करने को कहा है। इसके साथ ही विभिन्न संगठनों ने दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।   

वर्ष 2016 में कैयरमऊ के समीप ट्रेन दुर्घटना में आठ बच्चों की मौत हो गई थी। उसमें भी चालक संग प्रबंधतंत्र की लापरवाही सामने आई थी। उस घटना के बाद कुछ दिनों तक प्रशासन की ओर से कार्रवाई हुई, लेकिन बाद में स्थिति जस की तस हो गई। लखनों में रविवार को हुई घटना के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी और एआरटीओ के खिलाफ लोग नाराज हैं। हिंदू धर्म रक्षा मंच के आलोक कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एआरटीओ, बीएसए और संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

पत्रक में कहा कि कैयरमऊ में आठ बच्चों की मौत के बाद भी विभागीय अफसर संजीदा नहीं हुए। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव नंदलाल शुक्ला ने आयोग को पत्र भेजकर एआरटीओ और बीएसए पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि अवैध स्कूलों के संचालन में बीएसए और नियम विरुद्ध चार पहिया वैन चलने में एआरटीओ दोषी हैं।

दोनों विभागों की  लापरवाही से 19 बच्चे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। दोनों अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी ओर भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने सुरियावां के नेतानगर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि  विभागीय अधिकारियों से ऐसे विद्यालयों को बंद कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और परिवहन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वह मुख्यमंत्री को पत्र भेजेंगे। कहा कि झुलसे बच्चों का धनाभाव के कारण इलाज नहीं रुकेगा। इसके लिए वह खुद खर्च करेंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed