फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi police set up poster of identified miscreants over violaton against caa nrc

नागरिकता कानून: भदोही पुलिस ने लगाया 59 उपद्रवियों का फोटो वाला पोस्टर, लोगों से की ये अपील

Sat, 28 Dec 2019 03:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 28 Dec 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi police set up poster of identified miscreants over violaton against caa nrc
पुलिस ने जारी किया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) और एनआरसी को लेकर 20 दिसंबर को भदोही में हुए उपद्रव में 50 हजार रुपये की क्षति हुई है। इसका आकलन पुलिस विभाग ने किया है। अब जल्दी ही इन आरोपियों से इसकी वसूली के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं प्रशासन ने उपद्रवियों की पहचान के लिए शहर में पोस्टर चस्पा किया है। पोस्टर में 59 आरोपियों की फोटो लगी है।

विज्ञापन


भदोही पुलिस ने पोस्टर जारी कर शहरवासियों से अपील की है कि 20 दिसंबर को उपद्रव कर लोक व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों को चिह्नित कर फोटो जारी किया जा रहा है। इनका नाम और पता बताने वाले का नाम गुप्त रख उचित नाम दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने फोन नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि उपद्रव मामले में नामजद 27 में से अब तक केवल तीन आरोपियो की गिरफ्तारी हो सकी है। घटना के दूसरे दिन ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद और लगभग 36 अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली थी लेकिन उसके बाद से नई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने 22 दिसंबर को कोतवाली में प्रेस वार्ता कर न केवल 39 लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही थी बल्कि यह भी कहा था कि हमारे पास वीडियो फुटेज और फोटो हैं, जिनसे हम पत्थरबाजी करने वालों और जुलूस में शामिल लोगों को चिह्नित कर रहे हैं। जल्दी ही और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस कप्तान ने बताया कि उपद्रव में 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई आरोपियों से की जाएगी। वसूली के लिए उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों को चिह्नित कर उनका पोस्टर चस्पा किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed