फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi MLA Vijay Mishra son and grandson gang rape case video viral of an accused

विधायक विजय मिश्र, बेटे और पौत्र पर दर्ज सामूहिक दुष्कर्म केस के एक आरोपी का वीडियो वायरल

Mon, 09 Nov 2020 07:55 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 09 Nov 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi MLA Vijay Mishra son and grandson gang rape case video viral of an accused

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर विधायक और बाहुबली विजय मिश्र, उनके बेटे और पौत्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। सामूहिक दुष्कर्म के फरार एक आरोपी की सोमवार को कथित वीडियो वायरल होने से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि वह वीडियो लखनऊ का है। इसमें वह मिर्जापुर के एक नेता के साथ देखा गया, जो सपा ज्वाइन करने लखनऊ गए थे। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

Bhadohi MLA Vijay Mishra son and grandson gang rape case video viral of an accused
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पखवारे भर पूर्व वाराणसी की एक युवती ने बाहुबली विधायक विजय मिश्र, उनके बेटे विष्णु मिश्र और पौत्र विकास मिश्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी प्रकरण में आरोपी विकास मिश्र का कथित वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। चर्चा है कि पुलिस आरोपी को खोज नहीं पा रही, जबकि वह बेखौफ घूम रहा है। 
विज्ञापन

क्या है आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि प्रयागराज में विधायक ने उससे 2015 में दुष्कर्म किया। 2014 मेें धनापुर में दुष्कर्म के बाद विधायक ने उसे कई बार अपने पास बुलवाया लेकिन वह नहीं गई। आरोप है कि 2015 में विधायक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर अल्लापुर स्थित अपने मकान पर बुलवाया। शक न हो इसके लिए दस्तावेज भी मंगवाए। यहां पहुंचने के बाद उसने डरा-धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसका अश्लील वीडियो क्लिप भी बनाया गया। जिसके जरिए उसे बाद में ब्लैकमेल किया गया।  

विज्ञापन

वीडियो चैट पर करते थे अश्लील डिमांड

पीड़िता का यह भी आरोप है कि ब्लैकमेल से वह पूरी तरह टूट चुकी थी। जिसके बाद 2016 में वह मुंबई चली गई, लेकिन विधायक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह लगातार उससे न सिर्फ बात करता रहा बल्कि डरा धमकाकर वीडियो कॉलिंग के जरिए संपर्क करता। वीडियो चैट के दौरान वह अश्लील डिमांड भी करता था। न मानने पर जान से मारने की धमकी देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed