{"_id":"5ecbf3468ebc3e906252187f","slug":"bhadohi-includes-four-more-corona-positives-one-migrant-and-three-locals","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में कोरोना के चार और मरीज मिले, जालौन में मृत प्रवासी की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में कोरोना के चार और मरीज मिले, जालौन में मृत प्रवासी की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
Mon, 25 May 2020 10:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 25 May 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले में सोमवार को चार और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें एक मरीज की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह प्रवासी था। साथ ही एक मरीज गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कर्मचारी बताया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 पहुंच गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक भदोही ब्लॉक के महबूबपुर, हरिहरपुर और गोपीगंज सीएचसी निवासी तीन लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा डीघ ब्लॉक के डोढिया गांव निवासी एक प्रवासी की रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव आई है। उसकी गत दिनों जालौन में मौत हो गई थी। शव यहां आया तो स्वैब जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
लखनऊ से सोमवार को जांच रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकला। प्रशासन गांवों को सील करने की तैयारी में जुट गया है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गांवों में जरूरी चिकित्सकीय एहतियात बरते जाएंगे। बैरिकेडिंग के लिए टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन