फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi Executive director of CEPC terminated, instructions for audit of works

भदोही: सीईपीसी के अधिशासी निदेशक की सेवा समाप्त, कार्यों का आडिट कराने का निर्देश

Mon, 14 Jun 2021 10:29 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: हरि User Updated Mon, 14 Jun 2021 10:29 PM IST
सार

पत्र में चेयरमैन को नए अधिशासी निदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Bhadohi Executive director of CEPC terminated, instructions for audit of works
Demo Pic

विस्तार

भदोही में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के अधिशासी निदेशक संजय कुमार की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी गई है। यह जानकारी विकास आयुक्त कार्यालय भारत सरकार के सहायक निदेशक (संस्था) रवि कुमार गौड़ ने पत्र जारी कर सीईपीसी के चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह को दी है। 

विज्ञापन


पत्र में चेयरमैन को नए अधिशासी निदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है। पत्र में सीईपीसी के अधिशासी निदेशक की सेवा समाप्त होने के साथ सीईपीसी का आडिट भी कराने के लिए निर्देशित किया गया है। हस्तशिल्प आयुक्त कार्यालय से यह आदेश 12 जून को ही जारी किया गया है। दिशा निर्देशों के पालन की रिपोर्ट भी विकास आयुक्त कार्यालय ने चेयरमैन से तलब की है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व संजय कुमार को परिषद के अधिशासी निदेशक पद पर प्रोबेशन पर रखा गया था। इस संबंध में संजय कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है और न ही उन्हें कोई जानकारी है। पदमुक्त संबंधी आदेश मिलने पर ही कुछ कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed