फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Before the elections up Chief Minister Yogi will hold a meeting with the cabinet in Kashi Vishwanath Dham take important decisions

यूपीः चुनाव से पहले वाराणसी से संचालित होगा मुख्यमंत्री कार्यालय, योगी कैबिनेट के साथ काशी विश्वनाथ धाम में करेंगे बैठक, लेंगे अहम निर्णय

Mon, 06 Dec 2021 09:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Dec 2021 09:12 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह के दो दिन बाद 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में बैठेंगे। सीएम आठ दिसंबर से वाराणसी में ही प्रवास करेेंगे।करीब एक सप्ताह से ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कार्यालय काशी से ही संचालित होगा।

विज्ञापन
Before the elections up Chief Minister Yogi will hold a meeting with the cabinet in Kashi Vishwanath Dham take important decisions
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद 16 दिसंबर को योगी सरकार की कैबिनेट देवाधिदेव महादेव के दर पर मत्था टेककर अपनी बैठक करेगी और इसमें अहम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। मंदिर में होने वाली यूपी कैबिनेट की यह बैठक एक नया इतिहास बनाएगी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 13 दिसंबर को भक्तों को समर्पित होने वाले काशी विश्वनाथ धाम को विश्व फलक तक लाने के लिए प्रदेश सरकार हर कोशिश में जुटी है। यही कारण है कि धाम के लोकार्पण समारोह के दो दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में बैठेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री प्रयागराज कुंभ में गंगा तट पर कैबिनेट की बैठक कर बड़ा संदेश चुके हैं। मगर, काशी विश्वनाथ धाम में होने वाली इस बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री की सुशासन पर बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए स्थान आरक्षित

यहां बता दें कि पीएम मोदी के हाथों धाम के लोकार्पण और एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रमों की तैयारी व निगरानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ दिसंबर से वाराणसी में ही प्रवास करेेंगे। इसके लिए सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए भी स्थान आरक्षित कर दिया गया है। इससे साफ है कि करीब एक सप्ताह से ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कार्यालय वाराणसी से ही संचालित होगा।

काशी के महात्म्य के साथ हिंदुत्व का संदेश

Before the elections up Chief Minister Yogi will hold a meeting with the cabinet in Kashi Vishwanath Dham take important decisions
काशी विश्वनाथ धाम में चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम में कैबिनेट की बैठक के जरिए सरकार काशी के महात्म्य के साथ ही हिंदुत्व का भी संदेश देना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र प्राचीन नगरी काशी हिंदू आस्था का बड़ा केंद्र है।यहां काशी विश्वनाथ धाम में शिव व सदानीरा के एकाकार के प्रयासों को सरकार जन जन तक पहुंचाना चाहती है। यही कारण है कि लोकार्पण के बाद कैबिनेट बैठक, मेयर्स व जिला पंचायत सम्मेलन सहित अन्य आयोजनों से दुनिया की निगाहें काशी विश्वनाथ धाम की ओर आकर्षित करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed