फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Before the arrival of the Chief Minister bullets were fired in Shivpur intoxicated pulsar-riding miscreants shot at the tea vendor

वाराणसी: पेशाब करने से रोकने पर बदमाशों ने चाय विक्रेता सहित दो को मारी गोली, ग्रामीणों ने एयरपोर्ट रोड को किया जाम

Wed, 06 Oct 2021 12:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 Oct 2021 12:38 AM IST
सार

मौके पर फोर्स के संग पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाषचंद्र दुबे ने हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। 

विज्ञापन
Before the arrival of the Chief Minister bullets were fired in Shivpur intoxicated pulsar-riding miscreants shot at the tea vendor
अस्पताल में भर्ती चाय विक्रेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के शिवपुर भेल स्थित गणेशपुर में मंगलवार रात नौ बजे शराब के नशे में धुत बाइक सवार बदमाशों ने चाय विक्रेता अजय यादव 25 वर्ष और ग्राहक सुशील वर्मा 23 वर्ष को गोली मारी दी। गोली अजय के दाहिने जांघ को भेदते हुए पार हुई। वहीं बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन बार में नौ राउंड फायरिंग की। इसमें ग्राहक सुशील वर्मा के कमर में गोली लगी। मौके से पुलिस को छह खोखे और एक कारतूस बरामद हुआ। 

विज्ञापन


खून से लथपथ घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गणेशपुर स्थित बाबतपुर मार्ग को चक्का जाम कर दिया। मौके पर फोर्स के संग पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाषचंद्र दुबे ने हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। 
विज्ञापन


भेल के सामने गणेशपुर में रात लगभग आठ बजे पल्सर और अवेंजर बाइक से चार युवक पहुंचे और सड़क किनारे एक नाला के पास लगभग एक घंटे तक शराब पिया। बगल में ही चिथरियापुर गांव निवासी अजय यादव (25) की चाय और समोसे की दुकान है। नशे में धुत युवकों ने नाला से हटकर दुकान के पास पेशाब करने लगे। इसका अजय सहित अन्य ग्राहकों ने विरोध किया तो चारों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Before the arrival of the Chief Minister bullets were fired in Shivpur intoxicated pulsar-riding miscreants shot at the tea vendor
एयरपोर्ट रोड को जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद बगैर नंबर की पल्सर बाइक सवार दो बदमाश में से एक ने असलहा निकाल तीन राउंड फायरिंग की। पहली गोली मिस हो गई जबकि दूसरी गोली अजय के जांघ पर जा लगी और तीसरी गोली सुशील वर्मा के कमर में धंस गई। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग जुट गए और घायलों को अस्पताल भिजवाया। तभी पांच से सात मिनट बाद दोबारा पल्सर से आए बदमाशों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की। 

जब कुछ लोगों ने ललकारना शुरू किया तो भाग निकले। बेखौफ बदमाश तीसरी बार 15 मिनट के बाद आए और गणेशपुर में तीन राउंड फायरिंग करते हुए एयरपोर्ट रोड की ओर भाग निकले। सूचना देने के बाद मौके पर शिवपुर थाने की पुलिस लगभग 30 से 40 मिनट के बाद घटनास्थल पर पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस ने घायलों को बेहतर उपचार और हमलावरों की गिरफ्तारी में जुटी। डीसीपी वरुणा विक्रांत वीर और एसीपी कैंट रत्नेश्वर सिंह ने समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
 
हरहुआ के जिला पंचायत सदस्य सेक्टर नंबर दो के मूलचंद यादव के नेतृत्व में परिजनों और ग्रामीणों ने एयरपोर्ट रोड को चक्का जाम कर दिया। मामला बिगड़ता देख मौके पर पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद्र दुबे ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। घायल अजय के भाई ओमप्रकाश यादव के अनुसार गोली चलाने वाले बदमाश चांदमारी क्षेत्र के बताए गए हैं। एडिशनल सीपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। वहीं गोली से घायल युवकों की हालत सामान्य है।

दस दिन पूर्व लोगों ने की थी पुलिस से शिकायत

अजय के परिजनों के अनुसार शराबियों का आतंक बहुत बढ़ गया था। इसके लिए हल्का इंचार्ज और शिवपुर थाने में दस दिन पूर्व शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। बावजूद पुलिस ने इस मामले को हल्के में लिया। अजय के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि शाम के समय इधर बच बचाकर ही रहना पड़ता है। जिस डर की आशंका थी, आखिरकार वहीं हुआ। 

चल रही थी गोली, थानेदार की हो रही थी क्राइम मीटिंग
घायल सुशील वर्मा के परिजनों के अनुसार जब गोली चल रही थी तो डायल-112 को सूचना दी गई और थाने पर फोन भी किया गया। थानेदार के सीयूजी नंबर पर फोन करने पर कोई अंबरीश नाम के सिपाही ने फोन उठाते समय साहब के क्राइम मीटिंग में होने का हवाला दिया। तीन राउंड फायरिंग होने के बाद लगभग आधे घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

जगह-जगह पिलवाई जा रही है शराब 
शहर के कई ऐसे स्थल है जहां खुलेआम बैठाकर शराब व बीयर पिलवाया जाता है। इस समय रिंग रोड किनारे के अधिकतर स्थानों पर शाम ढलते ही फास्ट फूड दुकानों और ढाबा पर मयखाना सजने लगता है। इलाकाई पुलिस के संरक्षण में चलने वाले इस कृत्य के चलते आपराधिक घटनाएं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed