फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Before Rakshabandhan message brought smiles on elderly faces in varanasi first installment old age pension

Varanasi News: रक्षाबंधन से पहले इस संदेश से बुजुर्गों के चेहरे खिले, योगी ने भेजी वृद्धावस्था पेंशन की किस्त

Fri, 09 Aug 2024 07:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 07:32 PM IST
सार

Varanasi News: गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सरकार प्रतिमाह 1000 रुपये वृद्धा पेंशन देती है। जो लाभार्थी के बैंक अकाउंट में हर तिमाही सीधे आता है। समाज कल्याण विभाग समय-समय पर वृद्धा -पेंशन के लाभार्थियों की सूची की जांच करता है। अपात्र और मृतकों को लाभार्थियों की सूची से हटा कर नए पात्र लाभर्थियो को जोड़ता रहता है।

विज्ञापन
Before Rakshabandhan message brought smiles on elderly faces in varanasi first installment old age pension
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : एएनआई

विस्तार

योगी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला त्रैमासिक क़िस्त बुजुर्गों के खाते में भेज दिया है। बेसहारा वृद्धजनों के लाठी का सहारा बनकर योगी सरकार उनकी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर रही है। 

विज्ञापन


वृद्धों के भोजन से लेकर दवा तक सभी जरूरतों में वृद्धावस्था योजना उनका साथ निभा रही है, जिससे हमारे सीनियर सिटीजन का जीवन सरल और सुगम हो गया है। वाराणसी में 1 लाख 2 हज़ार 882 बुजुर्गों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इसके लिए सरकार 30 करोड़ 86 लाख 46 हजार (30,86,46,000) की धनराशि वृद्धा पेंशन के रूप में लाभार्थियों के प्रदान कर चुकी है। 
विज्ञापन


रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने काशी के वृद्धजनों का ध्यान रखते हुए पात्र बुजुर्गों को  उनकी पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में पहुंचा दी है। जिला 
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दूबे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस योजना से 8,930 नए बुज़ुर्ग लाभार्थी जुड़े हैं, जबकि पहले से वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ 1,02,801 लाभार्थी ले रहे हैं। 
सत्यापन के बाद मृत और अपात्रों की 2,638 संख्या हटा देने के बाद, वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 1,02,882 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है, जिसमें महिला 43,836 एवं पुरुष 59,046 को पेंशन प्राप्त हो रहा है। इसके लिए 30 करोड़ 86 लाख 46 हजार (30,86,46,000) की धनराशि सरकार पात्र वृद्ध लाभार्थियों के खाते में क्रेडिट कर चुकी है। 


जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वृद्धों से अपील किया है कि जिन लोगों का अभी तक आधार प्रमाणीकरण व एनपीसीआई बैंक खाते से लिंक नहीं हुआ है। वे लोग शीघ्र कर लें। जिससे उन्हें पेंशन समय से मिलती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed