Mahashivratri 2022: बनारस में आज रात 10 बजे बदल जाएगी यातायात व्यवस्था, घर से निकलने के पहले देख लें रूट डायवर्जन
महाशिवरात्रि पर भीड़ के मद्देनजर वाराणसी में आज रात 10 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। गोदौलिया से मैदागिन तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैदागिन चौराहा से चौक होते हुए गोदौलिया की तरफ जाने वाले वाहनों को मैदागिन चौराहे से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। गुरुबाग से आने वाले वाहनों को लक्सा थाने से आगे गिरजाघर चौराहे के ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
वहीं लहुराबीर से बेनियाबाग की तरफ तीन पहिया और भारी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा यहां से छोटे वाहन बेनिया बाग टाउन हॉल पार्किंग तक जाएंगे। जबकि लहुराबीर से मैदागिन के तरफ छोटे व निजी वाहन मैदागिन टाउन हॉल पार्किंग तक जाएंगे। इस दौरान मैदागिन से गोदौलिया और लहुराबीर से गिरजाघर चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ बैरियर लगाया जाएगा।
अस्सी, सोनारपुरा से होकर गोदौलिया की तरफ जाने वाली सभी प्रकार के वाहनों को सोनारपुरा चौराहा से आगे और भेलूपुर थाने के सामने से रामापुरा की तरफ आने वाले वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।