फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Atul Subhash Suicide case Atul sent message to his lawyer of Goodbye before committing suicide

Atul Subhash Case: आत्महत्या से पहले अतुल ने वकील को 'गुड बाय' का लिखा था मैसेज, परिवार की मदद के लिए कहा था

Fri, 20 Dec 2024 11:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2024 11:07 AM IST
सार

Atul Subhash Suicide Case: बंगलूरू में कार्यरत एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में उनके वकील ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले अतुल ने उन्हें मैजेस भेजा था।

विज्ञापन
Atul Subhash Suicide case Atul sent message to his lawyer of Goodbye before committing suicide
अतुल सुभाष आत्महत्या मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू में कार्यरत इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या से पहले अपने वकील के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा था। अधिवक्ता अवधेश तिवारी ने बताया कि अतुल ने रात 1:55 बजे व्हाट्सएप पर मैसेज किया था। लिखा था कि सर, यह मैसेज आपको गुड बाय बोलने के लिए है।

विज्ञापन


आगे लिखा कि हो सके तो मेरे भाई और मेरी फैमिली की मदद कीजिएगा। अभी तक के साथ के लिए बहुत धन्यवाद। वीडियो लिंक, सुसाइड नोट और बाकी डॉक्यूमेंट के लिंक के साथ नीचे लिखा था- अतुल सुभाष।
विज्ञापन


अधिवक्ता ने बताया कि देर रात का मैसेज सुबह देखा तो अवाक रह गए। बाद में अतुल सुभाष की आत्महत्या की जानकारी मिली। वह निकिता सिंघानिया के साथ रहना चाहता था, लेकिन पारिवारिक विवाद ने ऐसा नहीं होने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी से बचने के लिए व्हाट्सएप कॉल कर रही थी निकिता

अधिवक्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद निकिता सिंघानिया ठिकाना बदल रही थी। पुलिस को लोकेशन न मिले, इसलिए व्हाट्स एप कॉल करती थी। अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करके राहत पाने की फिराक में थी। इसी बीच निकिता ने एक करीबी रिश्तेदार को सामान्य तरीके से फोन कर कर दिया। इसका फायदा कर्नाटक पुलिस को मिला। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया और गुरुग्राम के रेल विहार कॉलोनी से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने निकिता से ही मां निशा सिंघानिया को फोन कराया। निशा ने फोन उठाया तो उसकी लोकेशन भी पुलिस को मिल गई। इसी आधार पर पुलिस प्रयागराज के झूंसी पहुंची और निशा के साथ ही अनुराग को गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed