फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BEd entrance examination spoiled time table of universities due to delay students are in trouble

बीएड प्रवेश परीक्षा ने बिगाड़ा विश्वविद्यालयों का टाइमटेबल, देरी से छात्रों में बढ़ी बेचैनी

Sun, 25 Jul 2021 11:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Jul 2021 11:54 PM IST
सार

तीसरी बार बीएड प्रवेश परीक्षाओं की तारीख में बदलाव ने फिर से छात्रों की बेचैनी बढ़ा दी है। संभावना है कि विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं की तारीख में फिर से बदलाव किया जाएगा। 

विज्ञापन
BEd entrance examination spoiled time table of universities  due to delay students are in trouble
बीएड प्रवेश परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीएड प्रवेश की बदलती तारीखों ने विश्वविद्यालयों का टाइमटेबल खराब कर दिया है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की तारीख को आगे बढ़ा दिया तो काशी विद्यापीठ ने भी 29 और 30 जुलाई को होने वाली परीक्षाओं की तारीख को आगे बढ़ाकर अगस्त में कर दिया है। तीसरी बार बीएड प्रवेश परीक्षाओं की तारीख में बदलाव ने फिर से छात्रों की बेचैनी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


संभावना है कि विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं की तारीख में फिर से बदलाव किया जाएगा। बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख तीसरी बार बढ़ाकर छह अगस्त कर दी गई है। वहीं, छह अगस्त को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री व आचार्य की परीक्षाएं निर्धारित हैं। काशी विद्यापीठ में छह अगस्त को स्नातकोत्तर के पांचवें प्रश्नपत्र और स्नातक की परीक्षाएं निर्धारित हैं।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ को बीएड प्रवेश परीक्षा का नोडल केंद्र बनाया गया है। ऐसे में संभावना है कि पांच और छह अगस्त की परीक्षाओं की तारीख को आगे बढ़ाया जाएगा। बीएड की प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को होनी थी, लेकिन उसकी तारीख आगे बढ़ाकर 30 जुलाई कर दी गई। इसे देखते काशी विद्यापीठ ने 29 व 30 जुलाई की परीक्षाओं की तारीख को 11 और 12 अगस्त निर्धारित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संपूर्णानंद ने 29 जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षा को तीन अगस्त से कर दिया है। काशी विद्यापीठ के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह का कहना है कि प्रवेश परीक्षाओं के कारण परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed