फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Became a policeman, he blew up the contractor's chain and ring

पुलिस कर्मी बन ठेकेदार का चेन और अंगूठी उड़ाया

Wed, 01 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Became a policeman, he blew up the contractor's chain and ring
सिगरा थाने के पास बुधवार सुबह टप्पेबाजों ने पुलिसकर्मी बनकर एक ठेकेदार के गले से चेन और अंगूठी उड़ा दिया। ठेकेदार के अनुसार चेन और अंगूठी की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक है। शिकायत दर्ज कराने पर हरकत में आए पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल के आसपास इलाकों के सीसी टीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

गुलाबबाग निवासी दीपक दीवान के अनुसार सुबह फिजियोथीरेपी कराने के बाद रथयात्रा से घर लौट रहे थे। सिगरा थाने से लगभग दस मीटर पहले ही बाइक सवार वर्दीधारी दो सिपाहियों ने रोक लिया और बोले कि चलो बड़े साहब बुला रहे हैं। साथ ही आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि गले में चेन और अंगूठी निकाल लो। वर्दीधारियों द्वारा दिए एक कागज में चेन और अंगूठी कर रख दिया। इसी बीच पुलिसकर्मियों ने कहा कि घर जाकर चेन और अंगूठी पहन लेना। इसके बाद बाइक सवार दोनों वर्दी धारी निकल गए। घर पहुंचकर जब कागज की पुड़िया खोला तो उसमें से कंकड़ और पत्थर निकले। सिगरा इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि ठेकेदार की शिकायत पर तुरंत पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया, सीसी कैमरे खंगलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

टप्पेबाजों की तलाश में चला चेकिंग अभियान
वाराणसी। भेलूपुर सर्किल में पुलिस ने बुधवार सुबह टप्पेबाजों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। भेलूपुर और लंका, चितईपुर में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों और वाहन सवार युवकों की जांच की गई। एसओ चितईपुर मिर्जा रिजवान बेग ने फोर्स के साथ भिखारीपुर तिराहा, सुंदरपुर चौराहा, करौंदी चौराहा, कर्मनवीरपुर तिराहे,, चितईपुर चौराहे पर संदिग्धों और मोटरसाइकिल सवार युवकों की जांच की। बीते 28 नवंबर को भेलूपुर के श्रीराम नगर कॉलोनी में पुलिसकर्मी बनकर हुई टप्पेबाजी की घटना के बाद वारदात को अंजाम देने वालों की फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed