फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Be careful of adulterated color and colored balloons on Holi

Holi: होली पर मिलावटी रंगों से रहें सावधान... रंग भरे गुब्बारे की चोट से जा सकती है आंखों की रोशनी

Thu, 21 Mar 2024 04:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 04:56 PM IST
सार

Holi 2024: रंगों के दुष्प्रभाव से लोगों को बचाने के उद्देश्य से प्राकृतिक यानी हर्बल रंग से होली खेलने की अपील की जा रही है। हालांकि, इसके बाद भी लोग केमिकल वाले रंगों से नहीं बच पा रहे हैं। बड़े हों या बच्चे हर कोई एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाते हैं। त्योहार की खुशी के बीच सेहत को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
Be careful of adulterated color and colored balloons on Holi
Holi In Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर बाजार में केमिकल वाले रंगों की भरमार है। आंखों में इन रंगों के जाने से लाल हो जाती हैं। चेहरे पर जलन भी हो सकती है। केमिकल वाले रंग मुंह में जाने से अस्थमा, एलर्जी और चेहरा खराब भी हो सकता है। डॉक्टर लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि रंग और पानी भरे गुब्बारे की चोट से आंखों की रोशनी जा सकती है।

विज्ञापन


रंगों के दुष्प्रभाव से लोगों को बचाने के उद्देश्य से प्राकृतिक यानी हर्बल रंग से होली खेलने की अपील की जा रही है। हालांकि, इसके बाद भी लोग केमिकल वाले रंगों से नहीं बच पा रहे हैं। बड़े हों या बच्चे हर कोई एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाते हैं। त्योहार की खुशी के बीच सेहत को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


आंखों को होता है सबसे अधिक नुकसान
होली के अगले दिन आंखों में दर्द, रोशनी कम होने की समस्या लेकर 15-20 मरीज आते हैं। गुब्बारे में पानी और रंग भरकर मारने से आंख के पर्दे फट जाते हैं। इससे रोशनी भी चली जाती है। लायंस क्लब लोगों को जागरूक कर रहा है। - डॉ. अनुराग टंडन, सचिव, लायंस आई बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलावटी रंग से निकलते हैं दानें, सावधानी जरूरी
बाजार में मिलावटी रंग बिक रहे हैं। ऐसे में होली खेलते समय सावधानी बरतनी चाहिए। रंग, अबीर प्राकृतिक हो तो ज्यादा अच्छा होता है। मिलावटी रंग लगाने से एलर्जी होती है। इससे शरीर पर जगह-जगह दाने निकलने, चुनचुनाहट, जलन की समस्या होती है। - डॉ. मुकुंदजी श्रीवास्तव, चर्म रोग विशेषज्ञ, मंडलीय अस्पताल


पहले से बीमार मरीजों पर विशेष ध्यान देना जरूरी
बीपी, शुगर और अस्थमा के मरीजों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तेल और मसाले युक्त भोजन से पेट संबंधी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। होली पर पानी में ज्यादा भींगने से जुकाम, खांसी, बुखार की समस्या होती है। - डॉ. पीके सिंह, फिजिशियन, दीनदयाल अस्पताल

ये बरतें सावधानी

  • प्राकृतिक रंगों से होली खेलें।
  • आंखों में रंग जाने पर रगड़े नहीं बल्कि साफ पानी से धोएं।
  • बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई भी क्रीम या दवाइयां न लगाएं।
  • ज्यादा तेल मसाला युक्त भोजन करने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed