{"_id":"63e476e1a1c5a0c00402d779","slug":"bdc-election-voting-begins-on-vacant-posts-of-bdc-in-varanasi-heavy-police-force-deployed-at-polling-place-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"BDC Election: वाराणसी के दरेखू में 65.87 व सीवों में 48.70 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BDC Election: वाराणसी के दरेखू में 65.87 व सीवों में 48.70 प्रतिशत मतदान
Thu, 09 Feb 2023 11:52 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:52 PM IST
सार
दरेखू स्थित लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज तथा चिरईगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान बूथ बनाए गए।
विज्ञापन
BDC Election: वाराणसी में बीडीसी के रिक्त पदों पर वोटिंग शुरू, मतदान स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के दो रिक्त पदों के लिए बृहस्पतिवार को उपचुनाव हुआ। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक आराजीलाइन ब्लॉक दरेखू सीट पर 65.87 प्रतिशत और चिरईगांव के सीवों सीट पर 48.70 प्रतिशत मतदान हुआ। ब्लाक मुख्यालय शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
सुबह मतदाताओं की संख्या अधिक रही जबकि दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की संख्या कम होती गई। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि दरेखू में कुल 1298 मतदाताओं में से 855 ने मतदान किया। वहीं सीवों में कुल 1404 मतदाताओं में से 684 ने मतदान किया। सीसीटीवी की निगरानी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मत पेटिका को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। शुक्रवार को सीसीटीवी की निगरानी में प्रत्याशियों व उनके एजेंटों की उपस्थिति में मतगणना कराई जाएगी। सभी पोलिंग बूथों पर आरओ, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन