EXCLUSIVE: बनारस में वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम बनाएगी बीसीसीआई, जमीनों के चयन के बाद आएगी बोर्ड की टीम
उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों अपने बजट में क्रिकेट स्टेडियम की जमीन खरीदने के लिए 95 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है। फिलहाल प्रशासन ने स्टेडियम में चार से ज्यादा जमीनों को चिह्नित कर विकल्प तैयार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी भारत के गेटवे के रूप में विकसित वाराणसी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनाने की तैयारी में है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बजट में क्रिकेट स्टेडियम की जमीन खरीदने के लिए 95 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है। ऐसे में जल्द ही अब बीसीसीआई के पदाधिकारी वाराणसी का दौरा कर जमीन चयन पर अंतिम मुहर लगाएंगे। फिलहाल प्रशासन ने स्टेडियम में चार से ज्यादा जमीनों को चिह्नित कर विकल्प तैयार किया है।
बीसीसीआई के सहयोग से प्रदेश सरकार तीसरे वर्ल्ड क्लास स्टेडियम को बनारस में बनाने की तैयारी में है। इसके लिए बीसीसीआई से सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद वाराणसी में जमीन की तलाश की जा रही है। इसके लिए राजातालाब, पिंडरा, आजमगढ़ मार्ग और रिंग रोड के पास स्टेडियम के लिए जमीन चिह्नित की गई है।
जमीन चयन पर अंतिम मुहर बीसीसीआई लगाएगी
सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई को इसकी सूचना भी भेजी गई है और वहां से जमीन चयन करने के लिए टीम के आने की सूचना भी भेजी जा चुकी है। दरअसल, स्टेडियम के लिए जमीन चयन पर अंतिम मुहर बीसीसीआई लगाएगी और इसके बाद स्टेडियम को भी क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ही अपने खर्चे पर बनाएगा।
उत्तर प्रदेश में ग्रीन पार्क कानपुर और इकाना लखनऊ के बाद यह तीसरा क्रिकेट स्टेडियम होगा और बीसीसीआई का पहला स्टेडियम होगा। माना जा रहा है कि इस वर्ष के अंत तक में जमीन चयन के साथ ही स्टेडियम निर्माण के लिए प्रदेश सरकार और बीसीसीआई के बीच करार भी हो जाएगा।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि स्टेडियम के लिए जमीन चयन की प्रक्रिया चल रही है। जमीन खरीद के लिए बजट में 95 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। स्टेडियम निर्माण को लेकर शासन स्तर से जैसा निर्देश मिलेगा उसी आधार पर हम काम करेंगे।