{"_id":"604f495f577ff03146734e82","slug":"basic-education-dept-take-nitiative-will-celebrate-birthday-of-child-students-in-schools-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग की पहल: सरकारी स्कूलों में बच्चों का मनेगा हैप्पी बर्थडे, मिड डे मील में मिलेंगे ये पकवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग की पहल: सरकारी स्कूलों में बच्चों का मनेगा हैप्पी बर्थडे, मिड डे मील में मिलेंगे ये पकवान
Mon, 15 Mar 2021 05:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 15 Mar 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब प्राइमरी पाठशालाओं में भी ‘हैप्पी बर्थडे’ गूंजेगा। स्कूल के हर बच्चे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। हर माह के अंतिम शनिवार को कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें शिक्षक और बच्चे ही कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इससे बच्चों का उत्साह तो बढ़ेगा ही, उनकी शिक्षा में भी रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने एक अभिनव पहल करते हुए निर्देश दिया है कि सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के बच्चों का जन्मदिन मनाया जाए। इसके लिए अलग से बजट नहीं होगा और न ही छात्रों से चंदा लिया जाएगा। शिक्षक अपने स्तर से ही तैयारी करेंगे और बच्चों का उत्साह बढ़ाएंगे। स्कूल के अन्य बच्चे जन्मदिन वाले बच्चों को अपने हाथ से बनाए ग्रीटिंग कार्ड देंगे। अभिभावक या शिक्षक ऐसे बच्चों को उपहार देंगे। इस दिन विद्यालय को रंगीन पट्टिकाओं से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
मिड डे मील में बनेगी खीर-पूरी
इन दिन मिड-डे मील में विशेष खाना बनाया जाएगा। बच्चों को खीर और पूरी खिलाई जाएगी। ग्राम समिति, शिक्षक, जिला तहसील, ब्लॉक के अधिकारी, डायट अधिकारी, समन्वयक, वित्त एवं लेखाधिकारी, मंडलीय शिक्षक निदेशक, बीएसए समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विशेषज्ञ बढ़ाएंगे ज्ञान, देंगे टिप्स
इंजीनियर, डॉक्टर, सीए, अधिवक्ता और गणमान्य लोग इस दिन बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। ये बच्चों को सामाजिक, आर्थिक और देशभक्ति का पाठ पढ़ाएंगे। उन्हें इंजीनियर, डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित करेंगे। देशभक्ति की बातें बताई जाएंगी, जिससे बच्चे अपने देश के इतिहास को जान सकें।
बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि को बढ़ाने के लिए विद्यालयों में खुशनुमा माहौल देने की पहल की जा रही है। अप्रैल से बर्थ डे मनाने की शुरुआत कराई जाएगी।