{"_id":"6249f7e175e7cf2166549c5e","slug":"basic-education-council-has-issued-instructions-for-the-students-first-show-the-photo-in-the-old-one-then-you-will-get-the-new-uniform-varanasi-news-vns646456760","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पहले पुरानी में फोटो दिखाओ, फिर मिलेगी नई यूनिफार्म, बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किए छात्रों के लिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पहले पुरानी में फोटो दिखाओ, फिर मिलेगी नई यूनिफार्म, बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किए छात्रों के लिए निर्देश
Mon, 04 Apr 2022 09:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 09:32 AM IST
सार
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को इस बार नई यूनिफार्म, जूते-मोजों के लिए धनराशि तभी मिल सकेगी, जब वह पुरानी यूनिफार्म दिखाएंगे। इसके लिए छात्रों की पूरी यूनिफार्म में फोटो पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
स्कूली शिक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को इस बार नई यूनिफार्म, जूते-मोजों के लिए धनराशि तभी मिल सकेगी, जब वह पुरानी यूनिफार्म दिखाएंगे। इसके लिए छात्रों की पूरी यूनिफार्म में फोटो पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। पुष्टि होने के बाद ही उन्हें नए सत्र के लिए धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद ऐसे कई अभिभावकों की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं, क्योंकि अभी भी जिले के कई अभिभावकों के खाते में पैसे नहीं पहुंचे। वहीं कुछ अभिभावकों ने खाते में आई धनराशि का उपयोग यूनिफार्म खरीदने में नहीं किया था।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2021-22 में शासन ने यूनिफार्म, जूते-मोजे, स्कूल बैग खरीदने के लिए धनराशि आवंटित की थी। प्रत्येक छात्र को शासन द्वारा 1056 रुपये की धनराशि दी गई थी। हालांकि धनराशि मिलने के बाद कई अभिभावकों ने तो अपने पैसे लगाकर बच्चों के लिए यूनिफार्म खरीद लिया।
विज्ञापन
वहीं धनराशि मिलने के बाद भी कई ऐसे छात्र सामने आए थे, जिनके अभिभावकों ने धनराशि का उपयोग छात्रों के लिए सामग्री क्रय करने में नहीं किया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि डीबीटी के जरिये उन्हें धनराशि बेसिक शिक्षा विभाग भेजेगा। बच्चों की यूनिफार्म में फोटो अपलोड होगी उसके बाद ही ये प्रक्रिया पूरी होगी।