नए साल पर किशोरी से किया था सामूहिक दुष्कर्म, बाद में छत से फेंका, दुष्कर्मियों में तीन नाबालिग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के दिलदारनगर क्षेत्र में पट्टीदारी में आए रिश्तेदारों ने बुधवार रात एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और छत से फेंक दिया। लड़की के घर वालों की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने रात में ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया। रीढ़ में गहरी चोट की वजह से उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बिहार से कुछ रिश्तेदार एक परिवार में आए थे। बुधवार रात घर में नए साल की पार्टी हुई। सभी को नाच गाने में व्यस्त देख रात एक बजे बिहार से आए एक युवक ने किशोरी को बगल की छत पर किसी बहाने से बुला लिया। वह छत पर पहुंच गई। इस बीच युवक ने अपने चार दोस्तों को भी छत पर बुला लिया।
सभी किशोरी से अश्लील हरकतें करने लगे। किशोरी ने विरोध किया तो हाथ-पांव बांधकर सामूहिक दुष्कर्म किया। छत पर दो घंटे हैवानियत के बाद पांचों ने किशोरी को मुंह नहीं खोलने के लिए धमकाया। धमकी से बेपरवाह किशोरी ने शिकायत की बात कही तो उसे छत से आंगन में फेंक दिया। किशोरी की चीख सुनकर परिजन बाहर आए और नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए।
इस बीच मौका पाकर पांचों आरोपी भाग निकले। पीड़िता के दादा ने पुलिस को घटना की सूचना दी और पांचों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपीआरए चंद्रप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। तीन आरोपी नाबालिग हैं।