{"_id":"629667d0d62d830077487268","slug":"bareka-is-a-strong-link-in-india-bangladesh-ties-susan-varanasi-news-vns656532680","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-बांग्लादेश संबंधों में मजबूत कड़ी है बरेका : सुजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-बांग्लादेश संबंधों में मजबूत कड़ी है बरेका : सुजान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय काशी दौरे के अंतिम दिन बांग्लादेश के रेलमंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान ने मंगलवार को बरेका के अधिकारियों के साथ बैठक की। भारत-बांग्लादेश के बीच मजबूत व्यापारिक रिश्तों में बरेका के योगदान पर चर्चा की। साथ ही कहा कि बरेका दोनों देशों के बीच मजबूत कड़ी है। उन्होंने मीटर गेज से ब्रॉड गेज लाइनों में परिवर्तन, दोहरीकरण, जिला स्तर तक विस्तार और बांग्लादेश के लक्ष्य के बारे में चर्चा की। बांग्लादेश और भारत के बीच पांच ट्रेनों के संचालन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बांग्लादेश में नए रेल इंजनों के संचालन और कर्मचारी प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने बांग्लादेश रेलवे को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में वर्तमान योजनाओं और भावी प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न कार्यशालाओं तथा न्यू ब्लॉक शॉप, लोको टेस्ट शॉप का भ्रमण किया। बरेका के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को रेल इंजन निर्माण के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। अत्याधुनिक सुविधाओं के अलावा ब्रॉड गेज से स्टैंडर्ड गेज में परिवर्तित रेल इंजन भी दिखाए गए। बरेका में उपलब्ध निर्माण सुविधाओं व अभिकल्प क्षमता से प्रतिनिधिमंडल काफी प्रभावित हुआ।
49 इंजन निर्यात कर चुका है बरेका
महाप्रबंधक अंजली गोयल के अनुसार, पूर्व में बरेका की ओर से बांग्लादेश को मीटर एवं ब्रॉड गेज के 49 रेल इंजनों का निर्यात किया गया है। बांग्लादेश में यात्री और मालगाड़ियों का सफलता पूर्वक संचालन हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल में सरदार शहादत अली, डॉ. एकेएम अतीकुल, मो. सफीउल आलम, राहुल मित्तल, एके सिंह, निहाद कबीर, दिदारूल हक खान, अल्तमश कबीर शामिल रहे।