फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Barcodes started appearing in railway parcels

रेलवे पार्सल में लगने लगे बारकोड

Mon, 25 Apr 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Barcodes started appearing in railway parcels
कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) से पार्सल की ऑनलाइन बुकिंग के बाद उस पर बारकोड लगना भी शुरू हो गया है। इससे व्यापारियों और आम लोगों को सहूलियत मिलेगी। इससे अब पार्सल के बारकोड से बुकिंगकर्ता के साथ उसका पूरा विवरण उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के नौ स्टेशनों के पार्सल कार्यालयों पर ऑनलाइन बुकिंग के साथ बार कोड लगाने की भी शुरुआत हो गई है। इनमें वाराणसी सहित लखनऊ, फैजाबाद, शाहगंज, जौनपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर व प्रयागराज घाट स्टेशन शामिल हैं। पार्सल ऑनलाइन होने से उपभोक्ताओं के साथ रेल कर्मचारियों को भी सहूलियत मिल रही है। रेलवे पार्सल से समान भेजने वाले व्यापारियों का कोई भी बंडल अब इधर-उधर नहीं हो सकेगा। महज स्कैन से ही पार्सल का विवरण उपलब्ध करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले लिखित थी बुकिंग प्रक्रिया
पार्सल की बुकिंग प्रक्रिया पहले लिखित की जाती थी। जिससे कई बार बुकिंग पार्सल कहीं का कहीं चला जाता था। जिससे व्यापारियों और अन्य बुकिंगकर्ताओं को परेशानी होती थी, लेकिन अब ऑनलाइन बुकिंग सेवा के साथ बारकोड लग जाने से स्कैन कर तत्काल उसका विवरण लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग सेवा के साथ अब बारकोड सेवा भी शुरू कर दी गई है। यह व्यवस्था पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड है। बारकोड स्कैन कर उसका विवरण लिया जा सकेगा।
- राहुल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed