{"_id":"5d0e16588ebc3e78713e92bd","slug":"baraati-beat-bride-brother-for-dj-music-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन के भाई को डीजे बंद कराना पड़ा भारी, गुस्साए बरातियों ने किया बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन के भाई को डीजे बंद कराना पड़ा भारी, गुस्साए बरातियों ने किया बुरा हाल
Sat, 22 Jun 2019 05:21 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 22 Jun 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में डीजे बंदग कराने को लेकर वर और वधू पक्ष में मारपीट हो गई। इस मारपीट में दुल्हन के भाई समेत कई लोग घायल हो गए है। जिसके बाद शादी के माहौल में खलल पड़ गया।
जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम शिवपुर गांव निवासी रामू चौहान की पुत्री संगम का विवाह सुल्तानपुर जनपद के करौंदी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर निवासी शुभम चौहान पुत्र वीरेंद्र के साथ तय थी। शादी के लिए शुक्रवार की रात बरात आई थी।
धूमधाम से द्वारपूजा की रस्म पूरी हुई। खाना का समय हो गया लेकिन बराती देरतक डीजे पर डांस करते रहे। दुल्हन के भाई दीपक चौहान ने डीजे बंद करने और बरातियों को भोजन करने की बात कही। जिस पर बराती नाराज हो गए। कहासुनी के दौरान बरातियों ने दीपक की पिटाई शुरु कर दी।
विज्ञापन
जिसपर घरातियों ने बरातियों पर हमला बोल दिया। घरातियों ने बरातियों की जमकर पिटाई की, जिसमें कई बराती घायल हो गए। घायलों समेत अधिकतर बराती रात में ही फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद समझा बुझाकर दोनों पक्षों को पुलिस ने शादी के लिए राजी किया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराई गई। घायल दीपक को राजकीय अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।