फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banned foreign brand making fake cigarette factory busted in varanasi

प्रतिबंधित विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट बनाने के कारखाने का भंडाफोड़

Sat, 31 Aug 2019 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 Aug 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
Banned foreign brand making fake cigarette factory busted in varanasi
fake cigarette - फोटो : अमर उजाला

चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट में शुक्रवार को छापेमारी कर पुलिस ने प्रतिबंधित विदेशी ब्रांड गोल्ड व्हइट और पेरिस की नकली सिगरेट बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की सिगरेट और मशीनें बरामद कर कारखाने की देखरेख कर रहे गार्ड को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही कारखाने के भवन को सील कर दिया गया है। हिरासत में लिए गए गार्ड से पूछताछ कर कारखाने के मालिक सहित अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मुंबई के एनजीओ एंटी काउंटर फिट अवेयरनेस फाउंडेशन की टीम ने एसएसपी आनंद कुलकर्णी को प्रतिबंधित विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट बनाने के कारखाने की जानकारी दी थी। एनजीओ के अनुसार कारखाने में भारत में प्रतिबंधित फ्रांस की ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली सिगरेट तैयार कर पूर्वांचल सहित आसपास के राज्यों में बेचा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर सीओ भेलूपुर अनिल कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मंडुवाडीह राहुल शुक्ला ने चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित एक मकान में नकली सिगरेट बनाने के कारखाने पर छापेमारी की। इंस्पेक्टर मंडुवाडीह ने बताया कि सिगरेट और मशीनों के साथ मुंबई निवासी गार्ड महेश को हिरासत में लिया गया है। 

उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे शनिवार को जेल भेजा जाएगा। कारखाना संचालक और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

पहले भभुआ में संचालित होता था कारखाना

इंस्पेक्टर मंडुवाडीह ने बताया कि नकली सिगरेट बनाने का यह कारखाना पहले बिहार के भभुआ में संचालित होता था। वहां पुलिस और प्रशासन को असलियत पता लगी तो संचालक चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट में मां मुंडेश्वरी टोबैको प्राइवेट लिमिटेड के नाम से नकली सिगरेट का कारखाना संचालित करने लगे, जो नकली सिगरेट बनाई जाती थी उसे बाजार में दो सौ रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से बेचा जाता था। बाजार में बिकने वाले अन्य सिगरेट की तुलना में कारखाने में तैयार होने वाले नकली सिगरेट में मादक पदार्थ भी मिलाए जाते थे।


मंडुवाडीह क्षेत्र नकली सामान बनाने का हब बनता जा रहा है
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र नकली सामान बनाने का हब बनता जा रहा है। बीते दो महीने में ऐसे दो बड़े मामले सामने आए। शिवदासपुर में नकली डिटर्जेंट, नमकीन, खाद्य तेल सहित रोजमर्रा के काम में प्रयोग होने वाले नकली कारखाने का भंडाफोड़ किया था।

इसके बाद ककरमत्ता में एक्सपायरी सामानों की तिथि बदल कर उन्हें बाजार में दोबारा बेचा जाता था। स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस अपना सूचना तंत्र मजबूत करे तो नकली सामान बनाने वाले अन्य कारखानों का भी भंड़ाफोड़ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed