फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banks will be closed for 4 consecutive days from today due to bank Employees union strike on March 28 and 29

आज से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक: 28 और 29 मार्च को कर्मचारी यूनियन की हड़ताल, एलआईसी दफ्तर में भी ठप रहेगा कामकाज

Sat, 26 Mar 2022 12:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Mar 2022 12:38 PM IST
सार

शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी की वजह से बैंक में काम-काज नहीं होगा। वहीं, सोमवार और मंगलवार को बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से कामकाज बंद रहेगा। 

विज्ञापन
Banks will be closed for 4 consecutive days from today due to bank Employees union strike on March 28 and 29
बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभिन्न कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के कारण शनिवार से देशभर में बैंक अगले चार दिन तक बंद रहेंगे। 28-29 मार्च को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। वहीं, चौथा शनिवार होने के कारण 26 और रविवार होने की वजह से 27 को भी बैंक बंद रहेंगे।  

विज्ञापन


बैंकों का निजीकरण बंद करने, जमा राशियों पर ब्याज दर बढ़ाने, आउटसोर्सिंग बंद करने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर 28 और 29 मार्च को होने वाली हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर एकजुटता का संकल्प लिया। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन वाराणसी इकाई के अध्यक्ष आरबी चौबे और सचिव संजय शर्मा की अगुवाई में बैंक कर्मियों ने बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन कर किया।  

विज्ञापन

एलआईसी कर्मचारी भी हड़ताल में रहेंगे शामिल

संजय शर्मा ने बताया कि 28 और 29 मार्च को बैंकों में हड़ताल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा अब तक कई बार आवाज उठाने के बाद भी कोई मांगे नहीं मानी गईं जिससे विरोध में हड़ताल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर 28 और 29 को होने वाले हड़ताल में एलआईसी कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। वाराणसी डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण चटर्जी ने बताया कि 28 और 29 मार्च को हड़ताल की वजह से कैश कलेक्शन बंद रहेगा। सभी कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी उन्होंने सभी कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed