{"_id":"645667c0656592b2d108e7c7","slug":"banks-open-after-two-days-line-for-deposit-withdrawal-varanasi-news-c-20-vns1013-191337-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दो दिन बाद खुले बैंक, जमा निकासी के लिए लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दो दिन बाद खुले बैंक, जमा निकासी के लिए लगी लाइन
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव और बुद्ध पूर्णिमा पर अवकाश की वजह से दो दिन की बंदी के बाद शनिवार को बैंक खुले। काउंटर पर खातों से जमा, निकासी करने वालों की लाइन लग गई। इसके अलावा बहुत से लोग बैंक ड्राफ्ट बनवाने पहुंचे तो किसी को बैंक स्टेटमेंट की जरूरत थी। हालांकि दोपहर बाद भीड़ कम हो गई।
इस सप्ताह बैंक केवल चार दिन (सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शनिवार) ही खुले। बाकी दो दिन में बृहस्पतिवार चार मई को चुनाव और शुक्रवार पांच मई को बुद्ध पूर्णिमा की वजह से बंदी रही। शनिवार को यूनियन बैंक, एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा आदि बैंकों की शाखाओं पर लोग तय समय से पहले ही पहुंच गए थे। जैसे ही बैंक का ताला खुला काउंटरों पर लाइन लग गई। बैंकों में दोपहर तक भीड़ कुछ ज्यादा रही, बाद में स्थिति सामान्य हो गई।