फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banks are negligent in sanctioning loans To set up industry

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को साकार नहीं कर रहे बैंक, इन योजनाओं का हाल बेहाल

Thu, 12 Mar 2020 12:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी ललितशंकर पाण्डेय, अमर उजाला, वाराणसी
ललितशंकर पाण्डेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 12 Mar 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Banks are negligent in sanctioning loans To set up industry
सांकेतिक तस्वीर।

केंद्र व राज्य सरकार के एजेंडे में है कि उद्यमियों को अधिक से अधिक रोजगार व उद्योग धंधे से जोड़ा जाए। इसके लिए किसी भी प्रकार की अड़चनें नहीं आनी चाहिए। सप्ताह भर में फाइल बैंक पहुंचे और बैंक तस्दीक के बाद तत्काल उद्यमियों को लोन मुहैया कराएं। मगर, अपने जनपद में इसका बुरा हाल है।  जिला उद्योग व प्रोत्साहन केंद्र से उद्यमियों की फाइलें बैंकों की ओर से बढ़ तो गईं लेकिन लोन देने में बैंकों ने तेजी नहीं दिखाई।

विज्ञापन

 

 

हाल यह हुआ कि साल भर में जिला उद्योग व प्रोत्साहन केंद्र से 703 उद्यमियों के लोन आवेदन शहर के विभिन्न बैंकों को गया लेकिन बैंकों ने सिर्फ 131 आवेदन पर अपनी मुहर लगाई। इनमें अभी सिर्फ 59 आवेदनकर्ताओं को ही लोन पास हुआ। अभी भी 644 आवेदनकर्ताओं को लोन के लिए बैंकों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वित्त पोषण योजनाओं में बात करें तो प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना को बढ़ावा देने की मंशा पर बैंकों ने पानी फेर दिया है।

विज्ञापन

 

 

यूनियन बैंक की स्थिति यह है कि एक भी लोन पास नहीं कर सका और एसबीआई ने तो सिर्फ शून्य की जगह पर एक-एक की संख्या भरी है। अन्य बैकों का भी यही हाल है। जबकि प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए 15 मार्च तक अभियान चलाकर शत प्रतिशत आवेदकों को सुविधाएं प्रदान करने को निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

Banks are negligent in sanctioning loans To set up industry
PNB

इलाहाबाद बैंक लंबित आवेदन

  • ओडीओपी 14
  • एमवाईएसवाई 29
  • पीएमईजीपी 6

बैंक आफ बड़ौदा लंबित आवेदन

  • ओडीओपी 28
  • एमवाईएसवाई 23
  • पीएमईजीपी 21

एसबीआई लंबित आवेदन

  • ओडीओपी 7
  • एमवाईएसवाई 11
  • पीएमईजीपी 22

यूनियन बैंक लंबित आवेदन

  • ओडीओपी 15
  • एमवाईएसवाई 39
  • पीएमईजीपी 30

केजीएसजी बैंक लंबित आवेदन

  • ओडीओपी 8
  • एमवाईएसवाई 36
  • पीएमईजीपी 19

विजया बैंक लंबित आवेदन

  • ओडीओपी 6
  • एमवाईएसवाई 7

केनरा बैंक लंबित आवेदन

  • एमवाईएसवाई 14
  • एमपीईजीपी 6

बीओवाई लंबित आवेदन

  • पीएमईजीपी 4

ओबीसी लंबित आवेदन

  • ओडीओपी 4

पीएनबी लंबित आवेदन

  • पीएमईजीपी 8

यूको बैंक लंबित आवेदन

  • पीएमईजीपी 6

सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक रोजगार को बढ़ावा मिले। मगर, बहुत से बैंकों में आवेदकों की फाइलें पेंडिंग पड़ी हुई हैं।

वीरेंद्र कुमार, जिला उद्योग अधिकारी

कमियों के चलते लोन नहीं मिला होगा। आवेदन अधूरे होंगे या बैंकों को विश्वास नहीं होगा। जांच के बाद सही लोगों को लोन की सुविधा दी जा रही है।

मिथिलेश कुमार, लीड डिस्ट्रिक मैनेजर, यूबीआई

पीएमईजीपी योजना के तहत लोन का आवेदन किया था, सितंबर माह में बैंक आफ बड़ौदा से कॉल आया कि जल्द से जल्द कागजात के संग पहुंचे। जब बैंक पहुंचे तो कहा गया कि आपका आवेदन निरस्त कर दिया गया।

प्रशांत अग्रवाल, उद्यमी, महमूरगंज

ओडीओपी योजना के तहत बैंक आफ इंडिया में आवेदन गया है, लेकिन अभी तक फाइल आगे नहीं बढ़ी। बैंक का आए दिन चक्कर लगाना पड़ रहा है। जाने पर कुछ न कुछ कागज का हवाला देकर फाइल रोकी गई है।

सलाम चौधरी, बुनकर बजरडीहा

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed