{"_id":"60d1de5705fdb96cc8701248","slug":"bank-manager-murder-case-shooter-raju-pandit-and-satpal-arrested-in-varanasi-police-good-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक हत्याकांड: 50 हजार इनामी शूटर राजू पंडित गिरफ्तार, 25 हजार इनामी सतपाल भी चढ़ा हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक प्रबंधक हत्याकांड: 50 हजार इनामी शूटर राजू पंडित गिरफ्तार, 25 हजार इनामी सतपाल भी चढ़ा हत्थे
Tue, 22 Jun 2021 06:31 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:31 PM IST
सार
दोनों बदमाश गाजीपुर के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि लूट के 12 लाख 50 हजार नकद, हत्या में इस्तेमाल 32 बोर की पिस्टल, चार कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शूटर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में पंजाब नेशनल बैंक करखियांव के शाखा प्रबंधक फूलचंद राम की हत्या और लूट को अंजाम देने वाले शूटर 50 हजार इनामी राजू पंडित और 25 हजार इनामी सतपाल पासवान को फूलपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूट के 12 लाख 50 हजार नकद, हत्या में इस्तेमाल 32 बोर की पिस्टल, चार कारतूस और एक बाइक बरामद किया।
विज्ञापन
यातायात पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि बैंक प्रबंधक फूलचंद राम की हत्या और लूट को अंजाम देने वाले शूटर 50 हजार इनामी राजू पंडित
विज्ञापन
और उसके साथी 25 हजार इनामी सतपाल को गिरफ्तार किया गया।
शूटर आर्यन पांडेय उर्फ राजू पांडेय उर्फ राजू पंडित निवासी शादियाबाद, गाजीपुर और सतपाल पासवान निवासी सिरोही, नंदगंज गाजीपुर ने हैं। नौ जून को पिंडराई गांव के पास गोली मारकर हत्या करने के बाद 20 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं एक आरोपी धीरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन