{"_id":"60c2ff2b8ebc3ea6dc1ad6a9","slug":"bank-employee-commits-suicide-in-varanasi-by-hanging-himself-police-looking-for-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बैंक कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम, वजहों को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बैंक कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम, वजहों को तलाश रही पुलिस
Fri, 11 Jun 2021 11:44 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:44 AM IST
सार
बैंक ऑफ बड़ौदा में कैशियर के पद पर तैनात यदुनंदन सिंह (54) ने खुदकुशी कर ली। वो बीती रात से घर से गायब थे। उनका शव सामने घाट ज्ञान प्रभा नाले के पास पेड़ से लटका मिला। परिजनों के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं है।
विज्ञापन
बैंक कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के लंका थाना अंतर्गत सामने घाट ज्ञान प्रभा नाले के पास पेड़ से फांसी लगाकर बैंक कर्मी यदुनंदन सिंह (54) ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। यदुनंदन सिंह वाराणसी के चांदपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कैशियर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
सामनेघाट स्थित सर्वेश्वरी नगर कॉलोनी निवासी यदुनंदन सिंह रात से ही बिना बताए घर से गायब थे। परिजनों के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं है। उधर लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। चांदपुर स्थित बैंक में भी बातचीत की गई है। यदुनंदन सिंह के तीन पुत्र और एक पुत्री है। बड़े बेटे कुलदीप सिंह (28) से घटना के बाबत पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने बताया कि यदुनंदन सिंह बहुत अच्छे इंसान थे। उन्होंने अचानक से ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया ये समझ से परे है। इधर, बैंक कर्मी की मौत के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन